महिलाओं ने आयोजित की एक दिवसीय शिव चर्चा
मंगलवार को पंजाबी मोड़ छह-सात नंबर कॉलोनी की महिलाओं की ओर से एक दिवसीय शिव चर्चा का आयोजन अग्नि कन्या मंच में किया गयाl मुख्य रूप से उपस्थित आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम में पहुँचकर शिव चर्चा की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि शिव गुरु है, शिव शाश्वत है, शिव सत्य है।
उन्होंने बताया कि लोगों को जीवन जीने के लिए और कर्म करने के लिए हमेशा ही सही मार्गदर्शन की जरूरत होती हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलें एवं शिव की चर्चा करें, जिससे लोगों का जीवन धन्य हो जाएगाlआयोजक कमिटी की ओर से नेहा यादव ने बताया कि भगवान शिव को गुरु मानने मात्र से प्राणियों का कष्ट दूर होता है। शिव भगवान सभी के गुरु है।
महादेव को गुरु बनाइए मन की शांति के साथ-साथ परिवार में शांति बनी रहेगी। आने वाले दिनों में सभी को महादेव के शरण में जाना होगा। शिव भगवान आज के युग के ही नहीं, बल्कि आदि काल से ही गुरु की भूमिका में है। शिव गुरु अपने शिष्य से सिर्फ भाव चाहते हैं। इस मौके पर भजन कीर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शिव चर्चा में हिस्सा लियाl
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View