अवैध लॉटरी की सरगना पुलिस की रडार पर, बंगाल से झारखंड तक हड़कंप
कुल्टी। अवैध (झारखंड) नाम से प्रचलित लॉटरी की गुर्गों की अब खेर नही, बंगाल से लेकर झारखंड तक फैले इस मकड़ जाल और लॉटरी माफियाओं को दबोचने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
इसके लिए झारखंड पुलिस ने एसओजी टीम तो बंगाल पुलिस ने विशेष टीम तैयार कर लिया है। बीते कुछ दिनों में ही बाँकुड़ा पुलिस ने अवैध लॉटरी सरगना के 11 नटवरलालों को अभियान चलाकर जेल भेज दिया है।
वही झारखंड के निरसा पुलिस ने बीते मंगलवार को सांवलापुर गांव मे छापामारी कर कामाख्या मंडल उर्फ कनिक मंडल एवं बासु मंडल दो व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने के बाद प्रकाश मंडल के घर मे छापामारी कर अवैध रूप से लॉटरी का टिकट प्रिंट करने वाला प्रिंटर। 05 पांच , पेपर कटिंग मशीन 01 एक , नागालैंड स्टेट का छपा हुआ लॉटरी टिकट 04 चार बंडल , एक बड़ा स्टेपलर , पेपर तीन काटुन बरामद किया गया था।
वहीं मनोज मंडल के घर मे छापामारी कर डेल कंपनी का लैपटॉप 02 दो, 06 छः प्रिंटर , 01 माउस, नागालैंड स्टेट का छपा हुआ लॉटरी टिकट 05 पांच बंडल , नागालैंड स्टेट का एक लॉटरी टिकट छपा हुआ 01 एक। पिंटू मंडल के घर मे छापामारी कर एक जेरॉक्स मशीन बड़ा , 04 चार प्रिंटर , नागालैंड स्टेट का छपा हुआ लॉटरी टिकट 05 पांच बंडल ।
उत्पल मंडल के घर मे छापामारी कर 09 नौ प्रिंटर , पेपर कटिंग मशीन 03 तीन, पांच पेकेट पेपर लॉटरी का , लॉटरी टिकट 150 डेढ़ सौ , तथा एक डायरी भी बरामद किया गया है।
लॉटरी के अवैध कारोबार एवं अवैध लॉटरी की छपाई मामले मे कालुबथान ओपी में कांड संख्या 207 /024 दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार कामाख्या मंडल उर्फ कनिक मंडल एवं बासु मंडल को पुलिस ने जेल भेज दिया गया जबकि चार अन्य नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंजन छापामारी कर रही है।
पुलिस ने लॉटरी माफियाओं की एक सूची तैयार किया है, जो विशेष रूप से झारखंड और बंगाल की सीमाओं को लाँघकर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है, उन्हें पुलिस जल्दी ही सलाखों के पीछे पहुँचाने में जुट गई है।
वही गुरुवार को बराकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कुल्टी थाना क्षेत्र के बलतोड़िया से बहादुर साव को पुलिस ने अवैध लॉटरी के साथ हिरासत में लिया है। जिसमें लॉटरी माफ़िया संजय का नाम का खुलासा हुआ है, फ़िलहाल पुलिस आगे की छानबीन कर अभियान तेज कर दिया है।
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बराकर के फहीम नामक व्यक्ति का भी नाम सामने आया है, बताया जाता है कि फहीम पहले भी अवैध लॉटरी कारोबार में हवालात की हवा खा चूका है। फ़िलहाल फहीम एक अन्य व्यवसाय की आड़ में अवैध लॉटरी का संचालन कर रहा है।
पूरे प्रकरण में झारखंड से आकर बंगाल में अवैध लॉटरी की साम्राज्य स्थापित करने वाले ‘मशरूल’ और संजय यादव भी आईबी की रडार पर है।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View