जिस तरह देवी-देवता को सम्मान देते हैं उसी तरह महिला को भी सम्मान देने की जरूरत -विधायक राज सिन्हा
विश्व महिला दिवस व होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक राज सिन्हा
लोयाबाद। विश्व महिला दिवस व होली त्यौहार को लेकर गड़ेरिया स्थित भाजपा नेत्री गीता सिंह के आवास परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा थे। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने विधायक राज सिन्हा का भव्य स्वागत किया।
विधायक राज सिन्हा ने उपस्थित महिलाओं को विश्व महिला दिवस व होली मिलन की हार्दिक शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि आज हम जिस तरह अपने घरों व बाहर में देवी देवताओं को सम्मान देते है, ठीक उसी तरह हमें घर व आसपास के महिलाओं सहित बहू व बेटियों को सम्मान देने की जरूस्त है। यह सम्मान जब तक महिलाओं को नहीं मिलेगा तब तक महिला दिवस सार्थक नहीं लगती है।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण के संबंध में चर्चा करते हुए महिलाओं को झांसी की रानी आदि से भी तुलना की।
कार्यक्रम के अंत में फूलों के साथ होली मिलन समारोह मनाई गई। मौके पर पुनीता सिंह, प्रिया सिंह, प्रीति सिंह, जानकी देवी, सत्या देवी, सुशीला देवी, किरण चौहान, मंजुला देवी, सोना देवी, संगीता देवी, रामावती पांडे, कनिका देवी, संध्या देवी आदि शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View