कोयलाञ्चल में महिलाओं की अस्मत खतरे में, महिला को अर्द्धनग्न कर पिटा गया, पुलिस प्रशासन पर लगा आरोपी को भगाने का आरोप
धनबाद : ‘क्या झारखंड में अब महिलाओं की अस्मत सुरक्षित नहीं है’ अगर ऐसा है तो यह इंसानियत और समाज के लिए शर्मसार करने वाली बात है। हम बात कर रहे हैं शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र की। जहाँ एक महिला को सरेराह अर्धनग्न किया गया, परंतु लोग मूकदर्शक बने रहे।
जब महिला फरियाद लेकर बैंक मोड़ थाना पहुँची, तो सुरक्षा की कमान संभाल रहे पुलिस वालों ने भी उसे बरगला कर भगा दिया। जिसके बाद महिला ने मीडिया को बताया कि कुछ दबंग लोग बैंक मोड़ थाने से चंद कदम की दूरी पर उसके साथ मारपीट किया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। इतने से दबंगों का मन नहीं माना तो उन्होंने उसे वस्त्रविहीन करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला द्वारा शोरगुल मचाया गया, तो दबंग भाग खड़े हुए।
महिला की माने तो जब वह बैंक मोड़ थाना में शिकायत करने पहुँची तो उसने देखा कि आरोपी थाने से सुरक्षित बाहर जा रहे हैं। जिसके बाद महिला रोने लगी। महिला ने रोते हुए मीडिया को बताया कि अगर पुलिस प्रशासन ही अबलाओ की बात नहीं सुनेगा, तो फिर ऐसे दबंग प्रतिदिन समाज में अमानवीय हरकत को अंजाम देते रहेंगे। जिससे लोगों का न्याय पर से विश्वास उठ जाएगा।
अब देखना यह है कि महिला की शिकायत पर बैंक मोड़ थाना संज्ञान लेती है या फिर दबंग खुलेआम अपनी कारस्तानीयों को अंजाम देते रहेंगे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View