विनोद बाबू ने शोषित समाज को संगठित और शिक्षित होकर अपने अधिकार के लिये लड़ना सिखाया- मंटू महतो (आजसु जिलाध्यक्ष)
लोयाबाद। विनोद बाबू शोषण मुक्त झारखंड व अलग राज्य निर्माण के योद्धा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन उपनिवेशवाद, सामंतवाद व माफियाओं के खिलाफ शोषित मजदूर किसान समाज को ऊर्जा देने का काम किया। शोषित समाज को संगठित और शिक्षित होकर अपने अधिकार के लिये लड़ना सिखाया। उक्त बातें आजसु के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने स्वम् विनोद बाबू के 97 वीं जंयती सामारोह में कही। इससे पूर्व मंटू महतो के आवसीय कार्यालय परिसर में विनोद बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
मंटू महतो के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में धनबाद विधानसभा व कतरास नगर निगम क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंटू ने कहा कि विनोद बाबू ने राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ सामाजिक आंदोलन के तहत शराबबंदी, शिक्षा, रात्रि पाठशाला, बहु विवाह आदि आंदोलन चलाने का काम किया था।कार्यक्रम का संचालन धनबाद नगर अध्यक्ष जितु पासवान ने की।
मौके पर मुख्य रूप से व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी व रतिलाल महतो महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह वंशराज कुशवाहा दिलीप सिंह पुनीत सिंह विनोद पासवान जीतू वर्णवाल छोटे सिन्हा पूनम प्रसाद मीना देवी राजू रवानी लालू खान संतोष महतो आदि मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View