वाहन मालिकों ने वाहन टैक्स संशोधन का किया मांग
चौपारण प्रखण्ड के पिपरा मोड़ के पास आरजीटीए रांची के निर्देशन में कर्बला चौक पर मोटर मालिको ने अध्यक्ष फहीम खान के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया। वाहन मालिकों ने हेमंत सरकार के वाहन अधिनियम को संशोधन की मांग करने के लिए सर्वसम्मति से मोटर यूनियन का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष केवला के फहीम खान, सचिव अल्लाउद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष नईम खान, संरक्षक बबलू खान, इरफान खान, सहित हर क्षेत्र से सक्रिय सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में वाहन मालिकों ने कहा कि झारखंड सरकार का वाहनों के प्रति नीति और नियत पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार वाहन मालिकों को कंगाल बना कर आत्महत्या करने पर विवश करने का अधिनियम लागू कर दिया है। जिसमें झारखंड सरकार झारखंड के मोटर मालिको को दोहन कर रहा है। एक तरफ झारखंड के वाहन 4018 वाहन का टैक्स 38 हजार जबकि अन्य प्रदेश नागालैंड सरकार टैक्स के रूप में प्रति वर्ष 14 हजार रुपये लेती है। 5530 वाहन में झारखंड सरकार 45 हजार वही नागालैंड सरकार 16 हजार ले रही है। झारखंड सरकार ढाई से तीन गुना अधिक टैक्स लेने के कारण झारखंड के वाहन मालिक नागालैंड से वाहन को पास करवाते हैं। वही दूसरी तरफ झारखंड सरकार का आरटीओ कार्यालय में वाहनों का टैक्स परमिट का पेपर तीन-चार महीने लेट लतीफ होता है। जबकि अन्य प्रदेश में एक सप्ताह में नई वाहन का पेपर मिल जाता है। जिससे वाहन मालिक फाइनेंशर को समय पर किस्ती देकर अपना जीविकोपार्जन करते है। वाहन मालिकों ने झारखंड सरकार से मांग किया हैं कि अन्य प्रदेश के अनुसार झारखंड सरकार में भी टैक्स ले। जिससे हर एक झारखंडी अपने ही राज्य से वाहन को पास करवा कर झारखंड सरकार में राजस्व का वृद्धि करवाने में सहयोग कर सकेंगे। वाहन मालिको ने झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए मांग किया कि नागालैंड नंबर के वाहनों पर जबरन लाखो रुपये का बोझ लादने के वजाय समाधान निकालने का प्रयास किया जाय। सरकार अतिशीघ्र समाधान नही किया तो वाहन मालिक चरण बद्ध आंदोलन करेंगे। वाहन मालिकों ने कहा कि सरकार मजबूर किया तो विवश होकर न्यायालय का शरण लेना पड़ेगा। इस अवसर पर केवला से बबलू खान, इरफान खान, फहीम खान, केसठ मो जावीर, धमना मो समीम, चंदवारा महादेव पंडित, बरही समसाद अली (बंटी), मो नईम खान, पेटादेरी नरेश यादव, कृष्णा रजक, चंद्रशेखर साव, सुनील साव, सकील अख्तर, चक अरविन्द राणा, सिमरिया अल्लाउद्दीन अंसारी, चीलोडीह आजाद खान, सिंघरावां स गुड्डू ठाकुर, ब्रह्मदेव कुमार सहित सैकड़ों वाहन मालिक उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View