वेक्सिनेशन गैदरिंग, बुजुर्गों ने कहायुवाओं की लाइन में नहीं ले सकते वेक्सीन का दूसरा डोज
लोयाबाद में वेकिसन लेने को लेकर शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। 200 की जगह 500 लोग वेकिसन लेने पहुँच गए।युवाओं की संख्या अधिक थी। बुजुर्ग और महिलायेंं भी सुबह से लाइन में लगी हुई थी। जब वेकिसन कर्मी पहुँचे तब आपाधापी मच गया। भीड़ देखर कर्मी वेक्सिनेशन शुरू नहीं कर रहे थे। यही हाल छह जुलाई को भी हुआ था। ठीक दसवें रोज बाद यहाँ आज कैम्प लगी थी। लोयाबाद पुलिस को खबर किया गया। जब पुलिस आकर मोर्चा संभाला तब 11 बजे वेक्सिनेशन चालू हुआ।इसमें 109 लोगों का 18 प्लस और 45 प्लस के 91 लोगों को वेकिसन दिया गया। बाकी लोग विभाग और सरकार को कोसते हुए मायूस होकर लौट गए।
बुजुर्गों को हुई परेशानी
कोविड वैक्शीनेशन कैंप में बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। 45 प्लस के लोग अलग कैंप की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को कनकनी उप स्वास्थ्य केन्द्र में 18 प्लस और 45 प्लस के लोग वेकिसन लेने पहुँचे थे। युवाओं की लम्बी लाइन में बुजुर्ग थक हार कर लौट गए। सरकार को कोसते हुए कहा कि सुबह से लाइन में थे,और फिर कह दिया गया कि वैक्सिन खत्म हो गया। इस धूप में हमलोग परेशान हो गए है। सरकार हमलोगों का अलग वेक्सीन कैम्प की व्यवस्था करें।ज्ञात हो कि शुक्रवार को यहाँ 200 की जगह 500 लोग वेक्सिनेशन के लिए पहुँच गए। छह जुलाई के बाद करीब दसवें रोज आज कैम्प लगा गया था। उस रोज की तरह आज भी भारी भीड़ थी। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लोग इस व्यवस्था से नाराज थे। बुजुर्गों ने कहा कि युवाओं की लाइन में वह वेक्सिनेशन का दूसरी डोज नहीं ले पाएंगे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View