चौपारण प्रखंड के करगा में सड़क बिजली और पानी नही पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण, सांसद ने लिया संज्ञान
चौपारण प्रखंड का सुदूरवर्ती पंचायत देहर के ग्राम करगा जो तीनो चारो तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है। अनुसूचित जनजाति के लगभग 30 परिवार के 150 लोग करगा ग्राम में निवास करते है। आज तक उस गांव में जाने के लिए सड़क नही बनी, उस ग्राम में बहुत पहले दो चापानल लगा था आज दोनो मृतप्राय हो गया है। मात्र एक कुआं है जो गर्मी के दिनो मे सुख जाता है फिर करगा ग्राम के लोग एक गढ़े का पानी पीते है। उस गड्ढे में पत्थर के नीचे से हल्का पानी का श्रोत चलता है वही उस गांव का पानी पीने का मात्र उपाय है। दुर्भाग्य है कि आज तक वहां बिजली नही पहुंची, किरासन तेल की भी किल्लत है तो लोग लकड़ी जलाकर प्रकाश करके जीवन बसर करते है। राशन उनलोगो को मिलता है लेकिन दुर्भाग्य है कि 7 किलोमीटर दूर देहर ग्राम में मिलता है। जितना अनाज नहीं मिलता है उतना खर्च और परेशान लोग होते है। इन सारी समस्याओं को लेकर ग्राम करगा के ग्रामीणों ने हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा को एक आवेदन दिया। उस आवेदन पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक प्रतिनिधि मंडल को करगा ग्राम भेजा जिसमे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा स्थानीय कार्यकर्ता अर्जुन कुमार राणा शामिल थे। वहां की सारी स्थिति से अवगत होकर प्रतिनिधि मंडल ने सांसद को जानकारी दिया।सांसद जयंत सिन्हा ने उपायुक्त हजारीबाग से मिलकर सारी समस्याओं को अविलंब समाधान करने की बात कही, जिससे ग्राम करगा के लोगो की आश जगी है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View