झारखंड सेवा संघ के कोषाध्यक्ष की मुंबई में निधन, चौपारण नावागढ़ के रहने वाले थे बिरजू राणा
चौपारण प्रखंड के रामपुर पंचायत के ग्राम नावागढ़ के बिरजू राणा पिता जानकी राणा की आकस्मिक मृत्यु मुंबई में सोमवार सुबह 11 बजे जसलोक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया। बताया जाता है कि पिछले 15 दिन से बिरजू राणा की तबीयत खराब थी और मुंबई स्थित जसलोक हॉस्पिटल में इलाज हो रही थी। बिरजू लंबे समय से मुंबई में कार्यरत थे और 2000 में मुंबई में गठित झारखंड सेवा संघ के कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदार कोषाध्यक्ष के रूप कार्य कर रहे थे। 22 वर्षो से कोषाध्यक्ष पद पर लोग विश्वास के साथ रखे हुए थे। महापर्व छठ पर्व पर हॉस्पिटल में रहते हुए मुंबई के छठ व्रतियों के लिए झारखंड सेवा संघ कार्यक्रम करवाये। जिस पर इन्होंने हर समय हॉस्पिटल में रहते हुए जानकारी लेते रहे। अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से मृत्यु हो गई। बिरजू अपने पीछे पत्नी व तीन बेटी को छोड़ गए। जिसमें बड़ी बेटी का शादी बेंगलुरु में ही 2 दिसंबर को होना निश्चित हुआ था। उनकी मृत शरीर को मुंबई से अपने पैतृक गांव नावागढ़ लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View