मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है : शशि सिंह
गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत हीरापुर निवासी शशि सिंह समाज सेवी एक ऐसे युवा समाज सेवी हैं। जिन्हें इलाके के सारे लोग पहचानते हैं। ये व्यक्ति बीते कई वर्षों से गरीब असहायों की सहायता करते आ रहे हैं। कई ग्रामीणों ने बताया कि शशि सिंह काफी नेक दिल और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। जो हमेशा सामाजिक कार्यों और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। गांव में कोई बीमार हो या किसी गरीब की बेटी की शादी हो तो सब कि मदद जरूर करते हैं। कोरोना महामारी और लोक डॉन के समय भी इन्होंने लोगों का भरपूर मदद करने का काम किए हैं। ग्रामीणों ने कहा की शशि सिंह की एक खास बात यह है कि यह एक ब्लड डोनर भी हैं। चाहे किसी जाति धर्म के लोग बीमार हों दीन हो या रात ब्लड की जरूरत होने पर उनके मरीज को खुद से जाकर ब्लड देते साथ ही आर्थिक सहायता भी करते हैं। ऐसे समाज सेवी लोगों का इस समाज को बहुत जरूरत है। इसलिए हम लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार के होने वाले पंचायत चुनाव में श्रीराम पुर पंचायत से समाज सेवी शशि सिंह को मुखिया पद पर खड़ा कर जरूर चुनाव जिताने का काम करेंगे। ताकि समाज का और भला हो सके। इस मामले पर शशि सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही है। लोगों का प्यार और समर्थन मुझे मिल रहा है। इसलिए मैं इस बार होने वाले पंचायत चुनाव में बतौर मुखिया पद पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं। ताकि और अच्छे ढ़ंग से समाज के लोगों की भलाई के साथ विकास का कार्य भी कर सकूं।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View