मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का पुतला दहन किया गया
साहिबगंज। महाविद्यालय परिसर में अध्ययनरत छात्रों द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह बरहेट विधायक और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का पुतला दहन किया गया। मौके पर छात्र नेता जितेंद्र मरांडी ने बताया कि पंकज मिश्रा द्वारा किया गया मनमानी आदिवासियों, जल, जमीन, जंगल के खिलाफ है। उन्होंने पंकज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में जितने भी अवैध क्रशर का संचालन होता है। इसमें पंकज मिश्रा का ही हाथ होता है। इतना ही नहीं जितने उत्खनन संबंधित कार्य होते हैं इसमें पंकज मिश्रा की मौन सहमति होती है। आगे उन्होंने कहा कि जल, जमीन, जंगल के लिए हमारे पुरखों ने हमेशा त्याग और बलिदान दिया है। इससे हम लोग भी पीछे नहीं रहेंगे।
बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के ही बोरियों विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने सबसे पहले मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिना परमिट के सैकड़ों ट्रकों के परिचालन को पकड़ा भी था। इसमें पंकज मिश्रा का नाम सामने आया था। राजमहल विधायक अनंत ओझा ने भी पंकज मिश्रा पर मनमानी एवं दलाली का आरोप लगाया है, और उनके इस्तीफे की मांग की है। इस संबंध में पंकज मिश्रा ने सभी इलज़ाम को गलत और मनगढ़ंत बताया है। फिलहाल उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप मुख्यमंत्री तक भी पहुँच रहे हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में छात्र नायक लक्ष्मण मुर्मू, छात्र सचिव चंदन मुर्मू, जितेंद्र मरांडी, मसी टुडू, अनिल मिश्रा, हरिदास सोरेन, मानवेल किस्कू, नरेश टुडू सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View