आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन कार्मिकों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी
भारत सरकार के रेल मंत्रालय और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी निदेशों के अनुपालन में सुमित सरकार/मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों पर आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पूरे मंडल में आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी अभियान के एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में आज अर्थात 20 फरवरी,2020 को मंडल के दुर्गापुर स्टेशन में सुधीर लाल/विधि अधिकारी/आसनसोल मंडल की टीम द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रमुख बिंदुओं और नागरिक कर्त्तव्यों पर महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित हुई। जिसमें एन.के. दास/स्टेशन प्रबंधक / दुर्गापुर,वहाँ कार्यरत कार्मिकों के साथ उपस्थित थे।
संविधान की प्रस्तावना के अतिरिक्त विधि अधिकारी सुधीर लाल द्वारा नागरिकों के 11 मूल कर्त्तव्यों पर विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर स्टेशन कार्मिकों के ‘समरसता और सामान भातृत्व की भावना के निर्माण,सामासिक संस्कृति के परिरक्षण’ आदि जैसे मूलभूत कर्त्तव्यों पर आधारित अनेक प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
सुधीर लाल/ विधि अधिकारी/आसनसोल मंडल द्वारा उपस्थित कार्मिकों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View