भाजपा जिला ग्रामीण मंडल अस्तरीय बैठक में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का लिया गया निर्णय
झरिया 14 सितंबर। भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद ज़िला ग्रामीण अंतर्गत मंडल अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह कार्यक्रम, प. दीनदयाल एवं गाँधी जयंती कार्यक्रमों की सफलता को लेकर बनाये गए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी सतेन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। ज़िला कार्यालय पहुँचने पर जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने कार्यक्रम के प्रमंडलीय प्रभारी सत्येंद्र कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा सप्ताह को लेकर 14 सितंबर 2020 को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ऑनलाइन सेमिनार में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना है।
इस सेमिनार को मूख्य रूप से भाजपा विधायक दल के नेता झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे, इसके साथ ही 14 सितंबर को मंडल स्तर पर विस्तारित बैठक आयोजित की जाएगी। युवा मोर्चा की अगुवाई में 15 सितंबर को अमर शहीद राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमा की साफ सफाई कार्यक्रम में मंडल के सभी भाजपा नेता शिरकत करेंगे।16 सितंबर 2020 को सेवा बस्तियों में 70 लोगों के आँख की जाँचकर चश्मा देने तथा 70 गरीब लोगों के बीच सूखा राशन उपलब्ध कराया जाएगा। 17 सितंबर को यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर परयुवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सभी मंडल अध्यक्ष अपने स्तर से 5-5 लोगों को प्रेरित कर रक्तदान कराएंगे। 18 सितंबर को प्रत्ये क मंडल में 70-70 पौधों का पौधरोपण किया जाएगा।
वंही किसान मोर्चा द्वारा 70 किसानों को प्रशिक्षण दिलाने,70 महिलाओं को पौधा वितरण करने और 70 सहिया,जलसहिया और सेविका को सम्मानित करने, 70 छोटे किसानों को मिनी कृषि उपकरण देने का निर्णय लिया गया।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ सभी मंडलों में महा आरती आयोजित की जाएगी।
बैठक में दिनेश सिंह,समीर साव, रंजीत सिंह,खिरोधर मंडल,महेश महतो,राजेश चौधरी,राज किशोर महतो, दिनेश मंडल, खगेन्द्र चौधरी, आशीष मुखर्जी,विजय रवानी, विजय सिंह, कल्याण सिंह, रंजीत मोदी अरविन्द सिन्हा, बाप्पी दे , नितायी चटर्जी आदि उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View