पत्थर से कुचला हुआ युवक का शव बरामद, एक जनवरी से था लापता
झरिया थाना क्षेत्र के होरलाडीह ईंट भट्टा के समीप मिला युवक का शव। शुक्रवार से लापता युवक का खून से लथपथ शव बरामद। मृतक का नाम रौशन राउत उर्फ छोटू बताया जा रहा है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। होरलाडीह हमीद नगर का रहने वाला है।
बताया गया कि मृतक खेती-बाड़ी कर सब्जी उगाने का काम करता था। मृतक शुक्रवार की सुबह घर से निकला था । जिसके बाद शाम तक घर वालों ने कई बार बात करने कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। घबराए घर वालों ने इसकी सूचना झरिया थाने को दी और शुक्रवार पूरे रात भर युवक को खोजते रहे। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों को सड़क के किनारे खून का धब्बा दिखा। लोगों को किसी अनहोनी की शंका हुई और लोगों और परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू कर दी साथ ही मृतक के पिता ने झरिया थाना को इसकी सूचना भी दे दी। सूचना मिलते ही झरिया थाना मौके पर पहुँच गई। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दिया। जहाँ कुछ ही दूरी पर युवक का पत्थर से कुचला शव बरामद हुआ। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टटमार्टम को भेजा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View