विकास के तर्ज पर ही तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी – मंत्री
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विकास कार्यों के बदौलत ही 2019 के लोकसभा चुनाव में विरोधी शुन्य होगा। उक्त बातें बुधवार को राज्य के युवा कल्याण व क्रीड़ा मंत्री अरूप विश्वास ने सिटी सेंटर स्थित एक होटल में संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। उनके पाँच वर्षों के कार्यकाल में लोगों को ठगी का शिकार होना पड़ा है। मोदी जी बङे बङे बातें करते हैं और विदेश यात्रा करने में लगे हुए हैं।
उससे देश का विकास नहीं होता, बल्कि योजनाओं को लागू करने से ही विकास होता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस प्रकार से राज्य का विकास किया है, वैसा विकास इससे पूर्व की सरकार भी नहीं कर पाया है। साल में दो बार मुख्यमंत्री हर जिलें में पहुँचकर प्रशासनिक बैठक कर विकास का जायजा लेती है। विकास कार्यों को अंजाम देने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा इसका प्रमाण राज्य के जनता ने पंचायत व नगर निगम की चुनाव में दे दी है।
उन्होंने कहा राज्य में विकास के तर्ज पर ही तृणमूल कांग्रेस की जीत होगी, प्रधानमंत्री के झूठे जूमले पर लोग अब विश्वास नहीं करने वाले है, इसका प्रमाण तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल जाएगा। पहले प्रधानमंत्री देश का विकास करें उसके बाद बंगाल के बारें में सोचें। राज्य के कन्याश्री योजना को लेकर विदेश में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रशंसा किया जा रहा है, इसके लिए विदेश से पुरस्कार भी मिला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 42 सीटों पर ही जीतने का दावा किया,
भाजपा के लोग जितना भी सपना देख लें इस राज्य में पूरा नहीं होगा। मंत्री ने दुर्गापुर नगर निगम के 43 वार्डों के पार्षद व एमआईसी मेयर चेयरमैन उप-मेयर को लेकर बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर आसनसोल के मेयर जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर के मेयर दिलीप अगस्ती, विधायक विश्वनाथ पड़ियाल, तृणमूल जिला अध्यक्ष वी. शिव दासन दासु, नगर निगम के एमआईसी प्रभात चटर्जी, नगर निगम के चेयरमैन मृगेन्द्र नाथ पाल समेत पार्षद व एम्आईसी मौजूद थे.
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View