घायल युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम सोरेन से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी
पिछले 1 अप्रैल,2019 को तेतुलमारी थाना के अंतर्गत तिलाटंड में एक संथाली यात्रा के दौरान युवकों के एक समूह द्वारा किये गए जानलेवा हमला से घायल झविमो युवा मोर्चा के राजगंज मंडल अध्यक्ष प्रेम सोरेन से मिलने झारखंड के प्रथम मूख्यमंत्री-सह-झविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एशियन जालान अस्पताल,धनबाद पहुँचे।
उन्होंने प्रेम सोरेन की माँ से घटना की जानकारी ली। श्री मरांडी जी ने सोरेन परिवार को पहले इलाज कराकर स्वास्थ्य बनाने की सलाह दी।उ न्होंने निर्भीक होकर पार्टी का काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमलावरों पर कानूनी शिकंजा कसने की जिम्मेवारी पार्टी की है। अस्पताल पहुँचने पर राजीव शर्मा ने स्वागत किया। श्री मरांडी जी के साथ जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा,केंद्रीय सचिव सरोज सिंह,योगेंद्र यादव,दिलीप चौधरी,ध्रुव हाड़ी आदि उपस्थित थे।
ज्ञान रंजन सिन्हा,ज़िलाध्यक्ष,झविमो(प्र),धनबाद द्वारा अग्रेषित
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View