नाबालिग युवती के अपहरण के प्रयास से गुस्साए लोगों ने किया तोड़-फोड़, एक आरोपी आया पकड़ में
लोयाबाद दुष्कर्म की नीयत से नाबालिग का किडनैपिंग हुई,घटना शुक्रवार की रात 9,30 की है। हालांकि शोर के बाद नाबालिग तुरंत मुक्त भी हो गई।मामला इस्ट बाँसुरिया थाना क्षेत्र के निचितपुर खटाल का है। लोयाबाद पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी,स्वीफ्ट डिजायर सहित एक आरोपी को दबोच लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार होने में सफलता पा लिया। इधर लोयाबाद पेट्रोलिंग वाहन पर आक्रोशित भीड़ ने हमला कर दिया।भीड़ आरोपी को सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाते हुए,पुलिस से धक्का-मुक्की,करते हुए पेट्रोलिंग ,वाहन का शीशा फोड़ दिया गया। हालांकि आरोपी की जब्त स्वीफ्ट डिज़ायर वाहन का भी शीश फूटा हुआ है। पकड़े गए आरोपी आरिफ खान पेशे से चालक बता रहा,वह धनबाद सिटी स्कूल बाईपास रोड का रहने वाला है। दूसरे फरार आरोपी का नाम विकास सिंह बताया जा रहा है। वह भूली का रहने वाला है।
ये है घटना
निचितपुर खटाल के योगेंद्र यादव की नाबालिग पुत्री शौच करने गई थी।उसी दौरान दो आरोपी एक नाबालिग का अपहरण करते हुए स्वीफ्ट में बिठा लिया गया। नाबालिग शोर मचाने लगी,तो आसपास के लोग बचाने दौड़े।,तब आरोपी नाबालिग को तुरंत मुक्त कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपी भागने लगे, रास्ते से एक आरोपी स्वीफ्ट से उतर कर फरार हो गया। भीड़ स्वीफ्ट का पिछ करते हुए बाँसजोड़ा रेलवे फाटक तक पहुँच गई।मौके से फाटक बंद था।लोयाबाद पेट्रोलिंग पुलिस भी मौके से थी।स्वीफ्ट के आरोपी दबोच लिए गए। लेकिन आक्रोशित भीड़ पुलिस कस्टडी से सौंपेंगे की मांग करते हुए पेट्रोलिंग वाहन एवं स्वीफ्ट का शीशा फोड़ दिया गया। लोयाबाद पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। इस तरह भीड़ ने पुलिस को घेर कर वाहन को धक्का दें रहा था कि पुलिस मोबाइल भी नहीं निकाल पाया। इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी बेबस हो चुके थे। लोयाबाद थाना से कई पुलिस अफसर पहुँचने के बाद,बड़ी मुश्किल से भीड़ से आरोपी को लेकर निकल सके।
इस्ट बाँसुरिया में होगा कांड अंकित
इस्ट बाँसुरिया पुलिस कांड अंकित करने की तैयारी कर रही है। पीड़िता की ओर से शिकायत की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक आरोपी को हमने पकड़ा है चुन्नू मुन्नू
“घटना स्थल इस्ट बाँसुरिया थाना क्षेत्र के निचितपुर खटाल का है। एक आरोपी को हमने पकड़ा है।इस्ट बाँसुरिया पुलिस को सौंप दिया जाएगा। लोयाबाद पेट्रोलिंग वाहन एवं सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में भी कार्यवाही की जाएगी।”-चुन्नू मुर्मू ,थाना प्रभारी लोयाबाद।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View