परियोजना पदाधिकारी की पिटाई, महिलायओं के साथ नोक-झोंक ओर बदसलूकी का आरोप
लोयाबाद। सिजुआ क्षेत्र के बाँसजोड़ा कोलियरी में पानी के सवाल पर परियोजना पदाधिकारी जेके जायसवाल की पिटाई कर दी गई। छह महीने के अधिक समय से बाँसजोड़ा 12 नंबर के ग्रामीण पीट वाटर के लिए तरस रहे हैं। घटना मंगलवार को बाँसजोड़ा परियोजना के भीव पॉइंट पर दोपहर 12 बजे के आस-पास घटी है। बाँसजोड़ा 12 नंबर के कुछ युवकों द्वारा पीओ को पीटा गया है। ग्रामीण उस समय कोलियरी का उत्पादन ठप किये हुए था। पीओ जायसवाल के साथ बन्दी में शामिल महिलायेंं से नोक-झोंक होने लगी।
आरोप है कि पीओ ने ग्रामीण यूवको सहित महिला के साथ बदसलूकी से पेश आया।इसी पर ग्रामीण युवकों द्वारा पीओ को मारा गया। कहा जा रहा है कि पीओ के अभद्रता से बात बिगड़ी है। ग्रामीण युवक जब काम बन्द करने पहुँचे तो पीओ जेके जायसवाल समसया दूर करने की बजाय ग्रामीणों से उलझ गए।
इस दौरान कम्पनी का करीब डेढ़ घण्टे तो काम बन्द था। मारपीट घटना के बाद पीओ ने कहा कि मेरे अलावे और लोगों साथ मारपीट किया गया।हम तंग आचुके हैं। मैनेजमेंट हमारा तबादला यहाँ से कर दे, हम यहाँ रहना नहीं चाहते है।उन्होंने पुलिस से शिकायत को लेकर कहा कि विचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो कम्प्लेन करेंगे। हालांकि 2 बजे ग्रामीण व नेताओं के साथ पीओ की वार्ता हुई। वार्ता में मारपीट की निंदा की गई। पानी आपूर्ति के लिए अब बोरहॉल करने की बात हो रही है। तय हुआ कि 20 दिनों के भीतर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी। वार्ता में पीओ जेके जायसवाल प्रबन्धक काजल सरकार नेताओं में रामरहीम असलम मंसूरी राजकुमार महतो कॉंग्रेस नेता रामप्रित यादव रवि चौबे विनोद गुड्डू मिश्रा विश्व कर्मा डॉक्टर रफ़ीक विनोद पासवान आदि लोग शामिल थे।
यह है मामला
छह महीने से बाँसजोड़ा 12 नंबर वासी पीट वाटर के लिए तरस रहे हैं,सबमर्सिबल खराब हुई है तो मरम्मत नहीं कराया गया,जब लिखित रूप से आज 18 अगस्त को बाँसजोड़ा में संचालित आउटसोर्सिंग का उत्पादन बंद करने की चेतावनी दी गई थी। तो सबमर्सिबल को मरम्मत के लिए चाणक् से निकला जा रहा था।प्रबन्धन ने कहा कि सबमर्सिबल निकलते समय टूटकर चाणक में गिर गया। इसमें दूसरी परेशानी ये है कि छह माह के दरमियान केबल भी काट लिया गया। केबल कब कटा ये किसी को पता नहीं है। कुल मिलाकर समसया बढ़ता ही जा रहा है। आज ग्रामीन चेतावनी के मुताबिक कम्पनी का उत्पादन बन्द कर दिया।
तो परियोजना पदाधिकारी जेके जायसवाल के साथ नोक-झोंक होने लगी। महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। पीओ पर उसी दरमियान कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View