धारदार हथियार से पत्नी हत्या का प्रयास , पति गिरफ्तार , पत्नी की हालत नाजुक
दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप थाना अंतर्गत बिधाननगर अस्पताल के विपरीत बोम्बे कॉलोनी में गुरुवार की देर रात पति द्वारा पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद इलाके में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज के लिए बिधाननगर महकमा अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जख्मी महिला रूपा शर्मा 48, बादल शर्मा की दूसरी पत्नी है ।
उल्लेखनीय है कि बादल शर्मा पेशे से वेन चालक है। 2 वर्ष पहले पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद बादल शर्मा ने रूपा शर्मा के साथ दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही बादल एवं रूपा शर्मा के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात बादल शर्मा ,पत्नी, बेटा, बहु एवं लड़की के साथ अपने घर में ही था। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे के पश्चात रूपा शर्मा की चीख सुनकर घर के दूसरे सदस्य जग गए एवं उन्होंने देखा कि बादल शर्मा के हाथ में धारदार हथियार है, एवं रूपा शर्मा के शरीर पर गहरे जख्म के निशान के कारण वह चीख रही थी।
परिवार के सदस्यों ने बादल शर्मा को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही घर के समक्ष आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने बादल शर्मा को कड़ी सजा की मांग को लेकर घर के सामने हंगामा मचाने लगे। इस दौरान पुत्री पापिया शर्मा ने बताया कि पिताजी के साथ सौतेली माँ का पिछले चार दिनों से विवाद चल रहा था ,किस कारण से यह घटना हुई इसकी जानकारी नहीं है।
पड़ोसी धनन्जय बाउरी एवं सोमा क्षेत्रपाल ने बताया कि बादल शर्मा के खिलाफ पुलिस को कड़ी सजा देनी चाहिए। इस संदर्भ में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी अभिषेक मोदी ने बताया कि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View