हेमंत सोरेन के आदेश पर, विधवा महिला का पेंशन हुआ स्वकृत
चौपारण प्रखंड के झापा पंचायत के ग्राम बिशनपुर की विधवा महिला बसंती देवी, पति स्व लिटारी भुइयां का विधवा पेंशन स्वीकृत कर दिया गया। आपको बता दे कि आपकी योजना आपकी सरकार आपका द्वार कार्यक्रम में उठा विवाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के पास ट्वीट कर दिया गया था। जानकारी जिसको संज्ञान में लेते हुए बीडीओ सह सीओ प्रेमचन्द सिन्हा को जांच कर शीघ्र समाधान करते हुए रिपोर्ट कर अवगत कराने का आदेश दिया गया। आदेश का अनुपालन करने के लिए बीडीओ झापा पंचायत के ग्राम बिशनपुर पहुंचे। जहां आवेदिका मसोमात बसंती देवी पति स्व० लिटारी भुइयां नहीं मिली। किसी ने उन्हें अपने घर में छुपाकर रखा था। लोगों को समझाने बुझाने पर विधवा महिला बसंती देवी ग्रामीणों को समझाने पर उपस्थित हुई। जांच के क्रम में पाया कि मृतक के मृत्यु तिथि 01.01.2021 दर्शाते हुए, प्रतिनिधियों से हस्ताक्षर कराते हुए वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया ने हस्ताक्षर पाया गया परन्तु मुखिया का हस्ताक्षर नहीं था। जिसे मुखिया ने गलत मानते हुए सत्यापित नहीं किया और झापा ने मुखिया की मासिक बैठक में भी उठाये थे। पुनः मृतक का मृत्यु तिथि 01.01.2018 दर्शाते हुए शिविर में पंचायत सेवक को दिया गया। जिसे उसने संदेह होने पर उस व्यक्ति को लौटा दिया। जाँच क्रम में मृतक की पत्नी ने कहा कि मृत्यु 02.01.2018 को हुई है। प्रमाण स्वरूप मृतक का बड़ा सा फोटो जिस पर मृत्यु की तिथि 02.01.2018 लिखा हुआ था। बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा ने जांच के क्रम में पाया कि मृत्यु 01.01.2018 को हुई है। इसे ही सही मानते हुए अनुमति के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी को प्रखण्ड कार्यालय से भेजा गया। इधर मसोमात बसंती देवी का विधवा पेंशन ग्रामीण के सत्यापन के आधार पर स्वीकृत कर दिया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी के आदेश मिलते ही मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया जायेगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View