खबरें चौपारण की, एक नजर
चौपारण थाना में रामनवमी, सरहुल और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
चौपारण थाना परिसर में रामनवमी, सरहुल और रमजान को लेकर शांति समिति बैठक किया गया। जिसकी संचालन मुखिया शम्भूनरायन सिंह एवं अध्यक्षता एसडीओ पूनम कुजूर ने की। सरकार के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के अनुसार छब्बीसों पंचायत में रामनवमी सरहुल एवं रमजान मनाने के लिए शांति समिति की बैठक किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर, बरही अंचल निरीक्षक रोहित कुमार सिंह, बीडीओ सह सीओ प्रेमचन्द सिन्हा, चौपारण थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने सरकार के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश को पालन अवश्य करें। चौपारण में कई स्थानों में सौ साल से पहले अखाड़ों से झंडा निकाला जाता है।
चौपारण में कई स्थानों में चैती दुर्गा पूजा किया जाता हैं।चौपारण में सभी धार्मिक अपने स्तर से शांतिपूर्ण तरीके से धर्म को पालन करते हुए त्यौहारों को मनाये। सरकार के द्वारा दिया गया दिशा निर्देश के अनुसार लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही शोभायात्रा निकालेंगे शोभायात्रा में एक सौ से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे, शोभायात्रा में कोई डीजे रिकार्डिंग गाना नहीं बजेगा, निर्धारित रूट से ही शोभायात्रा निकालेंगे, शराब या मादक पदार्थ अश्लील गाना या नशें में शोभायात्रा नहीं निकालेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मुकेश सिन्हा, राजेश सहाय, विनोद सिंह, शम्भूनरायन सिंह, अशोक सिंह, शौकत खाना, नागेंद्र सिंह, मोहन राम, मोहन साव, राजदेव यादव, भुनेश्वर यादव, राजेश गुप्ता, जानकी यादव, दुर्गेश पांडेय, जानकी यादव,बच्चू राणा, रेवाली पासवान, रितेश चंद्रवंशी, बिरजू राणा,पप्पू यादव, हेलाल अख्तर, शिवशेवक यादव,बीरबल साहू, विजय केशरी, आदि मौजूद थे।
एक शादीशुदा महिला ससुराल वालों को झांसा देकर दूसरे यूवक साथ हुई फरार
चौपारण के ग्राम अमरोल निवासी मरहूम ताहिर मियाँ की बेटी सजाला प्रवीण, बरकट्ठा धरहरा गाँव के युवक के साथ फरार हो गई। ये वाक्य बरकट्ठा. धरहरा गाँव में एक बच्चे का पिता के द्वारा दो बच्चों की माँ को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस बाबत ग्राम धरहरा निवासी मोहम्मद रियाज पिता नान्हू मियाँ ने लिखित शिकायत बरही डीएसपी नजीर अख्तर को दिया है। जिसमें बताया है कि मेरी शादी वर्ष 2010 में ग्राम अमरोल चौपारण निवासी सजाला प्रवीण पिता मरहूम ताहिर मियाँ के साथ हुई थी। शादी के बाद मेरे दो बच्चे हैं, जिनका नाम रिजवान अंसारी 9 वर्ष तथा साहिन प्रवीण 7 वर्ष की है। मैं उड़ीसा में रहते हुये गाड़ी चलाकर अपने परिवार बाल बच्चों का भरण पोषण करता हूँ।पिछले 24 मार्च 2022 को मेरी सास जुवेदा खातुन मेरे घर धरहरा आईं और मेरी पत्नी सजाला प्रवीण एवं पुत्री साहिन प्रवीण को अपने साथ मायके अमरोल चौपारण लेकर चलीं गईं। जिसके बाद मैं अपनी पत्नी को कई बार फोन किया पर हर बार उसका मोबाइल बंद आने लगा। मुझे कुछ संदेह हुआ तो मैं अगल बगल फोन करके पता किया तो जानकारी हुई कि मेरे गाँव धरहरा के ही मो० आबिद हुसैन पिता कमाल अंसारी ससुराल वालों की मिली भगत से हमारी पत्नी को एक अप्रैल 2022 को अपने साथ लेकर मुंबई भाग गया है। आबिद मुंबई में HCC कंपनी में लगभग 10 वर्ष से काम कर रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही मैं उड़ीसा से दो अप्रैल को अपने घर वापस लौटा। जिसके बाद मैंने देखा कि घर में रखें सोना व चांदी के जेवरात और दो लाख पच्चीस हजार रुपये नगदी जो घर ढलाई करने के लिए रखें थे, उसे मेरी पत्नी लेकर फरार हो गई है। मामले को लेकर रियाज ने एक लिखित शिकायत चौपारण थाना और उसके पिता नान्हू मियाँ ने बरकट्ठा थाना में भी दिया है, रियाज ने डीएसपी से मामले की जाँच पड़ताल कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
जयंत सिन्हा पहुँचे मलिकाना मध्यगोपाली भगवानपुर में शतचंढी महायज्ञ प्रवचन में हुए शामिल
चौपारण प्रखण्ड में मालिकाना, मध्यगोपाली, भगवानपुर यज्ञ में शमिल हुए। हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, सांसद मलिकाना पहुँच कर शतचंडी महायज्ञ में दीप प्रज्वलित कर प्रवचन मंच एवं कार्यालय का किया उद्घाटन । सांसद ने कहा कि हमारे धार्मिक ग्रंथों में यज्ञ का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान हैं। यज्ञ से हमारा वातावरण शुद्ध हो जाता हैं अनेक प्रकार के वायु में विचरण करने वाले दूषित विषाणु यज्ञ की आहुति से नष्ट हो जाता हैं और हमारा वातावरण शुद्ध हो जाता हैं। सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, अनुमंडल वन एवं पर्यावरण सीताराम साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा , अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, महामंत्री कृष्णा साव मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र रजक मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गजाधर प्रसाद अरविंद साहू, सुनील सिंह,सीताराम भारती, मध्यगोपाली, भारत सिंह,नरेंद्र पांडेय सुधीर कौशल यज्ञ समिति के अध्यक्ष विनोद साहू उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव कोषाध्यक्ष शंकर दयाल साव, सामाजिक कार्यकर्ता, रामलाल साव,गुलाब गोस्वामी सहित कई भक्तजन उपस्थित हुए।
चौपारण में भाजपा का स्थापना दिवस होगा भव्य -राजेश सहा
भारतीय जनता पार्टी चौपारण पश्चिमी की बैठक मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में चौपारण कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस और 14अप्रैल डॉ० भीम राव अम्बेडकर साहब की जयंती पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई, बैठक में दोनों कार्यक्रमों पर विस्तृत ब्यौरा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने रखी जिसपर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाजपा चौपारण पश्चिमी मण्डल के पालक भरत सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव ने अपने अपने विचार रखे,तथा प्रभारी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने पूरे कार्यक्रम का विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम का अंतिम रूप रेखा तय किया, निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर चौपारण में भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, इसकेलिए पार्टी ने भाजपा के वारिष्ठ कार्यकर्त्ता सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया ह, बतौर प्रभारी यादव ने कहा है कि भाजपा का स्थापना दिवस तो पूरे प्रखंड में मनाया ही जाएगा साथ ही साथ प्रखंड मुख्यालय में भव्य तरीके से मनाया जाएगा, इसके लिए चतरा मोड़ से पार्टी का झंडा बैनर के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी, वाहशोभा यात्रा पौने नौ बजे भाजपा कार्यालय पहुँचेगीऔर 10 बजे पार्टी कार्यालय मेंप्रधान मंत्री जी का सम्बोधन सुनेंगे, बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने किया, बैठक में महामंत्री कृष्णा कुमार सावसहित्त लक्ष्मण साव, किसान मोर्चा अध्यक्ष देव कुमार यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो० सेराज, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष खेमलाल तूरी बासुदेव दांगी, अजय पासवान, अजीत सिंह अर्जुन राजेश गुप्ता, रंजीत सिंह, रामसेवक राणा, प्यारे दांगी, अशोक कुमार गुप्ता,राणा,भोला भुइयासहित ,ढेर सारे भाजपा कार्यकर्त्ता उस उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View