आंदोलनरत किसानों के समर्थन में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस ने की बैठक
साहिबगंज। जिले के मिर्जाचौकी के महादेव वरण में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस की एक बैठक कॉंग्रेस जिला संगठन सचिव योगेन्द्र तांती की अघ्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से केन्द्र सरकार के द्वारा पारित तीन कृषि काला कानून को वापस करने के लिए दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करने की बात कही गई। साथ ही जनता से रूबरू होकर कृषि काला कानून लागू होने से गरीब मजदूरों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा उन बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया।
राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस का विस्तार करने के लिए सर्वसम्मति से मंडरो प्रखंड में अध्यक्ष-पंकज गुप्ता, महा सचिव-मुकेश यादव, सचिव-रंजीत रविदास को बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
उक्त बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ओझा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। साथ में राष्ट्रीय मजदूर कॉंग्रेस के कार्यकर्तागण एवं सैकड़ों ग्रामीण मैजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View