बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को ले कर धनबाद के चौक चौराहों पर मास्क चेकिंग शुरू
धनबाद (कतरास)। कोरोना ने देश के कई राज्यों में एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से तमाम जरूरी एहतियात भी बरते जा रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए गुरुवार से मास्क चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान कोयला राजधानी धनबाद में भी शुरू की गई है। जिसके बाद से शहर के हर चौक-चौराहों पर प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग किया जा रहा है।
बात दें कि इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव कमल किशोर ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिया है। जिसके तहत 18 मार्च (गुरुवार) से राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान के तहत मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज सभी लोगों को मास्क पहनने की अपील के साथ चेतावनी दी जा रही है। शुक्रवार से सघन जाँच अभियान चलाया जाएगा। बिना मास्क के जो भी लोग पकड़े जाएँगे, उन पर कानून सम्मत कार्यवाही के साथ उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी अभियान को लेकर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। जिसके बाद जिला के तमाम थानों को अपने अपने इलाके में मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View