आजसु पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो की पत्नी मंजू देवी ने अपने पति पर लगे सारे आरोप को बताया निराधार, दिए सबूत
लोयाबाद। आजसु जिलाध्यक्ष मंटू महतो की पत्नी मंजू देवी अपने पति की बचाव में उतरी शुक्रवार दिन प्रेसवार्ता कर कहा एकड़ा में हुई गोली बारी में पति को फंसाया गया है। मीडया के समक्ष सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा कर कहा कि मेरा पति निर्दोष है। उस समय वे पर घर में मौजूद थे। आवास परिसर में आजसु पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो की पत्नी मंजू देवी ने पत्रकारों से कहा कि जिलाध्यक्ष मंटू महतो के ऊपर लगे आरोपों एवं परिवार के अन्य लोगों पर लगे आरोप निराधार है। उस रात्रि में जो घटना घटी वह घटना दोनों बस्ती के लोगों ने देखा सुना है। घटना रात को हुई है घटना के समय पूरी रात मेरा पति घर थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज में मीडिया को उपलब्ध करा रही हूँ। जिस-जिस समय की घटना है उस समय मंटू महतो घर पर थे जो फुटेज से स्पष्ट पता चल रहा है। रात्रि 11 बजे, 11:30 बजे,1 बजे, 1:30 बजे, 1:41 बजे रात का फुटेज मीडिया को दिया गया।
फिर उस समय मेरे पति आरोपी के घर रिवाल्वर लेकर कैसे पहुँचा। उसी तरह परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने आवास पर थे। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मेरे पति एवं परिवार के सदस्यों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। यहाँ तक कि मेरे मायके से मेरे भाई और भतिजा को भी नाम जद किया गया।जबकि वे लोग साधारण सिर्फ परिवार और अपना काम से मतल रखता है।
पुलिस पर लगाया आरोप
मंजू ने कहा मेरे मायके के भाई ,भतिजा को पुलिस परेशान भी कर रही है। रात में जबरण दरवाजा तोड़ कर घर घुसने की धमकी देते हैं कई बार पुलिस द्वारा प्रयास भी किया गया। दरवाजा फांद कर 2 बजे रात में घर घुस जा रहा है। जैसे कोई बहुत बड़ा अपराधी है। यह बगैर सुपरविजन पूरा किये पुलिस का इस तरह व्यवहार सिर्फ एक तरफा है। पुलिस इस तरह का व्यवहार क्यों कर रही है, समझ से परे है। मंजू देवी ने कहीं हम या हमारा परिवार अन्याय अत्याचार या जुल्म के डर से चुप नहीं बैठेंगे। हमलोग डटकर मुकाबला करेंगे। यह राजनीतिक साज़िश है। जिला के आरक्षी अधीक्षक महोदय से आग्रह है कि घटना की सच्चाई तक जाय और सत्य को उजागर करें। हमलोग प्रशासन के खिलाफ नहीं है। जिला प्रशासन पर विश्वास है कि इस घटना में न्याय करेगी । जो लोग सचमुच में दोषी हैं उसपर कार्यवाही हों। आखिर यह घटना क्यों घटा। इसका खुलासा हों।जो लोग निर्दोष हैं। उसको न्याय मिले।
साथ ही कहा कि मंटू महतो छात्र, नौजवान, मजदूर किसान का नेता है सभी का विश्वास मंटू महतो के साथ है । साथ में फसाये गये निर्दोष लोगों के परिजन भी सम्मेलन में उपस्थित थीं ।जसीया देवी, टुनटुन देवी, सुनिता देवी, सुषमा देवी, सीमा देवी, कौशल्या देवी, गुड़िया देवी, सीता देवी व यशोदा देवी मौजूद थी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View