बाघमारा विधानसभा चुनाव में “जनता मजदूर संघ” सशक्त भागीदारी निभाएगी-मनीष सिंह
लोयाबाद / बाघमारा विधानसभा कनकनी में बुधवार को जमस के संयुक्त महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ़ मनीष सिंह ने कहा कि बाघमारा विधानसभा में जनता मजदूर संघ इस बार के चुनाव में सशक्त भागीदारी निभाएगी। यह भी कहा कि झरिया से भाभी रागिनी सिंह चुनाव लड़ेगी।
उक्त बातें कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुँचे कनकनी के अपने कार्यकर्ता शिव चौहान के आवास में बातचीत करते हुए मनीष ने पत्रकारों से कही। बाघमारा में जमस शुरू से ही मजबूत रहा है।कई उम्मीदवार को चुनाव जिता चुका है। इसबार भी जमस की भूमिका अहम रहेगा। समय आने बात कहते हुए मनीष ने एफडीआई के बारे कहा कि जो चालू उद्योग के लिए नहीं बल्कि नहीं उद्योग के लिए एफडीआई होना चाहिए।
उन्होंने हर चीज का निजीकरण का विरोध किया। यूएस से हर चीजो में कंपेयर हम नहीं कर सकते है। बीसीसीएल के 140 खदानें है, इसमें सुधार क्यों नहीं लाई जाती। उन्होंने ने विधयाक ढुल्लू महतो के बारे पूछे गए सवालों पर कहा कि जनता मालिक है।अगर वे अच्छा काम किये होंगे तो दोबारा चुने जाएँगे। नहीं तो जनता उसे नकार देगी। लेकिन समय आने पर जनता मजदूर संघ अपना पत्ता खोलेगा।
बाघमारा कोलियरी में नहीं हो रहे कोयला उठाव पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हार्डकोक उद्योग संकट में है। हार्डकोक मजदूर की स्थिति भी काफी ख़राब दिशा में चल रही है। सरकार को इस ओर गंभीर होना चाहिए। कहा कि यहाँ रोजगार की स्थिति पहले बदतर हुई है तो जनता को सोचना चाहिए।
आखिर में उन्होंने कहा कि संघ से जुड़े लोगों को आगे बढ़ना हमारा मकसद है। मौके पर जिप सदस्य सह जमसं के केंद्रीय संगठन सचिव संतोष महतो शिव चौहान विशाल वर्णवाल रामेश्वर सिंह गणेश मंडल मनोज कुशवाहा विजय यादव श्रीश कुमार सुदर्शन चौहान हरिद्वार चौहान शुभम चौहान रवि चौहान सूरज प्रसाद राहुल चौहान आशीष कुमार शिवनाथ साव धर्मेन्द्र कुमार शुभम चौहान आदि मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View