घर-घर में आवाज़ लगाओ, बाल विवाह को जड़ से मिटाओ के साथ बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान का किया शुरूआत
महुदा, 12 जुलाई : खेलने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है, घर घर में आवाज़ लगाओ, बाल विवाह को जड़ से मिटाओ आदि नारो के साथ झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत की है, इसी के तहत आज झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा कोविड 19 का पालन करते हुए भाटडीह में किशोरी मंच के साथ बैठक किया गया। बैठक में ट्रस्ट की समन्वयक बसंती गोस्वामी ने किशोरियों को बाल विवाह के परिणाम, स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं बाल विवाह अधिनियम की जानकारी दिया।
झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज़ ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के हाथुडीह, छत्रुटांड़, महुदा एवं तेतुलिया 2 पंचायत को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का निर्णय लिया गया है, उक्त पंचायत के सभी गावो में सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पंचायत के जन प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र, एवं बुद्धिजीवियों से बाल विवाह उन्मूलन अभियान में सहयोग की अपील की है। बैठक मेंप्रियंका कुमारी, रानी कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, दिव्या कुमारी, पायल कुमारी, ब्यूटी कुमारी, कुशबी कुमार आदि उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View