चौपारण के सियरकोनी में पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम रहा सफल, यादव ने कहा बरही विधानसभा में क्रांति ला दूंगा
कांग्रेस नेता बिनोद यादव के द्वारा बैजू यादव की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन सियरकोनी स्थित कामधेनु होटल में किया गया। जिसमें प्रखण्ड के सभी कई पत्रकार शामिल हुवे। इस दौरान बिनोद यादव ने कहा कि पत्रकार हमेशा से सम्मानित रहे हैं। उनकी बेबाक लेखनी व निर्भीकता से सभी कोई परिचित है। आज लोगों को कार्यक्रम में आने से रोका गया जो यह दर्शाता है कि बरही विधानसभा के कर्णधार को पत्रकारों के हित से कोई लेना देना नही है। गाजो यादव ने नाम न लेते हुवे इशारों ही इशारों में स्थानीय नेता पर खूब बरसे और ललकारते हुवे कहा कि पत्रकार सम्मान समारोह में लोगों को आने से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण, यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नही था पर आपका ये डर हमें नेता बनाने लगा है। मंच संचालन बरही विधानसभा कांग्रेस के युवा नेता मनोहर यादव ने किया। कार्यक्रम में सभी पत्रकारों को आयोजनकर्ता के द्वारा शॉल ओढ़ाकर व सम्मानस्वरूप डायरी देकर उनके हौसले व लेखनी को और धार दिया गया।
कार्यक्रम में डी मुन्ना, अजय ठाकुर, शशि शेखर, हरेन्द्र कुमार राणा, शंकर यादव, उमेश पासवान, बीरेन्द्र ठाकुर, विशाल सिन्हा, प्रमोद सोनी, अक्सर अंसारी, दुर्गेश पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, चन्दन गुप्ता, विजय मधेशिया, मुकेश सिंह, संतोष विश्वकर्मा, अरविंद साव, मिथुन दांगी, फैजान अजमेरी, राजकुमार राणा, राम सेवक राणा सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रघुनंदन गोप, गाजो यादव, अमित जायसवाल, ताजपुर के पूर्व मुखिया शौकत खान, अशोक सिंह, यमुना यादव, कुणाल कतारियार, राजेश सिंह, आशीष सिंह, मो मुस्तकीम अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View