झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने नगर निगम के पदाधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई और अविलम्ब जंगल में कचरा डंप का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ मौके पर खड़ी रही
बोर्रागढ़ — धनबाद नगर निगम द्वारा झरिया के प्योर बोर्रागढ जंगल में जिला प्रशासन और सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार कचरा डंपिंग का कार्य के लिए टीम और कचरा वाहनों के साथ पहुंचे थे इस दौरान नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया। वहीँ सुचना पाकर मौके पर पहुंची माननीय झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार को अविलम्ब कार्य बंद करने को कहा उन्होंने नगर निगम के अधिकारीयों को पूछा कि कचरा डंपिंग से यहां लगाए गए पेड़ पौधों के साथ साथ पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचेगा इसका जिम्मेवार कौन होगा
साथ ही इसके बगल में बीसीसीएल का मैगजीन बारूद घर है तथा कचरा से निकलने वालें गैस से मैगजीन घर में रखे विस्फोटक से जान माल को खतरा हो सकता है। झरिया में जनसंख्या बहुल क्षेत्र को छोड़ कर नगर निगम जनता को विश्वास में लेकर नियमानुसार कचरा डंपिंग करे तो किसी को कोई परेशानी नहीं होगी वहीँ ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से नगर निगम की पूरी टीम पुलिस बल के साथ जबरन इस जगह पर कचरा गिराने को लेकर उतारू थी जबकि आम लोग इसका विरोध लगातार कर रहे थे और उसके बाद भी नगर निगम कचरा डंप इसी जंगल में करना चाह रहे थे जबकि नगर निगम का काम पेड़ लगाना हैँ ना कि प्रयावरण को नुकसान पंहुचाकर कोई कार्य करना हैँ वहीँ अगर नगर निगम चाहें तो पार्क बनाकर इस जगह को और भी बेहतरीन कर सकती हैँ किन्तु उन्हें तो गंदगी फैलाने से ही मतलब हैँ जो की सरासर गलत हैँ इसी के मद्देनज़र आज झरिया विधायक ने यह स्पष्ट कर दिया और नगर निगम के पदाधिकारियों से भी साफ साफ दो टुक में कहा कि किसी कीमत में यहाँ पर कचरा डंप नहीं होने दिया जाएगा नगर निगम और कोई स्थान चिन्हित कर कचरा डंप करें,
संवाददाता, श्रीकांत कुमार की रिपोर्ट,
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View