अनिल मिर्धा को भाजपा लोयाबाद मंडल में मिला मंत्री पद
भारतीय जनता पार्टी के लोयबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने अनिल कुमार मिर्धा को लोयाबाद मंडल में एक महत्त्वपूर्ण पद, मंत्री पद दिया गया है। मिर्धा के नेतृत्व में बीजेपी पार्टी में सदस्यता अभियान को बड़ी ज़ोर शोर से चलाया जा रहा है।
लोयाबाद मोड़ पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राम सिंह डब्लू आलम और अनिल मिर्धा के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमे बाघमारा विधायक प्रतिनिधी शरद महतो की मौजूदगी मे करीब 200 लोगो को सदस्य बनाया गया।
शरद महतो ने दर्जनो महिलाएं व युवको भाजपा का सदस्यता फार्म भर के उन्हे सदस्य बनाया।मौके पर शरद ने कहा कि पुरे देश मे लोगो का भाजपा मे विश्वास बढ़ा है।आगे भी अभियान जारी रहेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विश्वास व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर लोग स्वतः पार्टी की सदस्यता को ग्रहण करे। आज भारत देश उनके नेतृत्व में नित्य नए शिखर को छू रहा है।
मुख्य रूप से मनोज मुखिया राणा प्रताप चौहान दिनेश रवानी भुवनेश्वर महतो कृष्णा निषाद अनिल मिर्धा हरेन्द्र चौहान सुनील राय उमेश चौहान इंदू देवी कांति देवी सुनन्ती देवी कुंती देवी सुरेश महतो उमेश चौहान आदि शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View