मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हेलीकॉप्टर मैदान में उतरने का ट्रायल
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम बर्द्धमान दौरे पर आने वाली है। मुख्यमंत्री का दौरा को लेकर प्रशासनिक अधिकारी जोर कदम से तैयारीया कर रहे है। मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर से दुर्गापुर पहुँचेंगे। इसलिये प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। रविवार को राज्य के के डायरेक्टर सिक्योरिटी विनीत गोयल ने दुर्गापुर का दौरा को लेकर निरीक्षण के लिए दुर्गापुर पहुँचे और हेलीकॉप्टर को स्टेडियम के अंदर उतारा और निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर भी भगत सिंह स्टेडियम में उतरेगा। इसलिए हेलीकॉप्टर से निरीक्षण किया गया। डायरेक्टर सिक्युरिटी के दौरे के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर लक्ष्मी नारायण मीना, एडीसीपी अभिषेक मोदी, पुष्पा के अलावा काफी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित थे।
इसके बाद डीएम शशांक सेठी ने दुर्गापुर के इरिगेशन विभाग के सभागार में बैठक किया गया। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के अलावा विभिन्न विषयों पर आलोचना किया गया। मुख्यमंत्री 29 नवंबर को दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक करने के लिए आ रही है। जिसमें काफी संख्या में अधिकारी के साथ आलोचना होगी।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View