पाकिस्तान से आई गुरु शबद यात्रा का जोरदार स्वागत
पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब से निकली गुरु शबद यात्रा का सोमवार को अवतार मेडिकल के समीप जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत में संम्प्रदायिक सौहार्द की अनुठी मिशाल देखी गई।
यात्रा में शामिल जत्था पर सिख समुदाय के साथ विभिन्न संम्प्रदाय के लोगों द्वारा पुष्पो की वर्षा की गई। साथ ही उन्हें जलपान भी कराया गया। यात्रा को लेकर पूरे मार्ग में तोरण द्वार व केसरिया झंडा लगाया गया था।
इस मौके पर सरदार अवतार सिंह ने बताया कि यह सिख समुदाय के साथ पूरे लोयाबाद के लिए गरिमामय क्षण है। सिखो के प्रथम गुरू गुरूनानक देवजी का जन्मस्थान ननकाना साहिब से यह यात्रा उनके 550 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित है जो पहली बार पूरे भारत की यात्रा एक सुसज्जीत रथ के द्वारा की जा रही है।
उसमें रखे 350 साल पुरातन गुरु ग्रंथ साहिब के साथ सभी गुरूओ के शस्त्र, 13-पत्थर,विभिन्न ऐतिहासिक वस्तुओ के साथ सिख संगत को दर्शन कराया जा रहा है।इस यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र श्रीगुरुनानक देव जी का खड़ावां(चरण पादुका)था जिसे देखकर सिख समाज स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।
कार्यक्रम में सरदार वीर सिंह अमन सिंह जसबीर सिंह जलाल अंसारी डॉ० धीरज सिंह प्रदीप गिल संतोष महतो अमित चौरसिया तरसेम सिंह जीतू वर्णवाल शशी पासवान तौसिफ रजा बिट्टू धीरा सरबजीत कौर गुरमीत कौर अवतार सिंह बलजीत सिंह गुड्डू व्यास समरदीप सिंह के अलावा स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View