झारखंड ई-रिक्शा संघ की आमसभा का आयोजन
झारखंड ई-रिक्शा संघ का एक आमसभा धनबाद पुराना बाजार विंध्यवासिनी होटल में संपन्न हुई बैठक का अध्यक्षता झारखंड ई रिक्शा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपेंद्र सिंह एवं सुरेश तथा विशिष्ट अतिथि में झामुमो नेता मदन राम थे । कार्यक्रम का संचालन राजू सिद्धकी ने किया । धनबाद जिला में ई रिक्शा के समस्याओं को देखते हुए उनके निवारण हेतु जिला कमिटी का विस्तार किया गया।
सर्वसम्मति से राजकुमार सोनकर को धनबाद जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया। संघ के संस्थापक मुन्ना कुशवाहा प्रदेश सचिव राजेश राम कोषाध्यक्ष रवि साहू तारिक अंसारी ने राजकुमार सोनकर को माला तथा बुके देकर उन्हें स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे इम्तियाज अंसारी मनोज सिंह के अलावे धनबाद जिला के सभी की झारखंड ई-रिक्शा के सदस्य एवं पदाधिकारी थें।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View