कुसुमविहार में पूर्व टेलीफोन एसडीओ एसपी सिन्हा के घर डकैती, महिला की हत्या
धनबाद । धनबाद जिले के सरायढेला थाना अंतर्गत कुसुम विहार में सोमवार की देर रात बीएसएनल के पूर्व एसडीओ स्वर्गीय एसपी सिन्हा के ” शीला निवास ” में भीषण डकैती हो गई। हथियारबंद डकैतों ने डकैती के दौरान गृहस्वामिनी शीला सिन्हा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर तुरंत एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच कर छानबीन की। बताते हैं कि करीब 65 वर्षीया महिला अपने घर में अकेले रहती थी। घर का एक हिस्से में भाड़ेदार रहते हैं मगर किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। एक पुत्र बोकारो थर्मल में कार्यरत है।
मिली जानकारी के अनुसार किसी रिश्तेदार ने देर रात को महिला को फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए भाड़ेदार को फोन किया। भाड़ेदार ने जाकर देखा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। खोलने पर देखा कि महिला फर्श पर मृत पड़ी थी और घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। कितनी संपत्ति की डकैती हुई है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View