पूर्व मंत्री ओपी लाल की पहली पुण्यतिथि मनाई गई
लोयाबाद पूर्व मंत्री ओपी लाल की पहली पुण्यतिथि में सोमवार को लोयाबाद में दिग्गजों का जुटान हुआ ।राकोमस के केंद्रीय सचिव रवि चौबे के आवास में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,कॉंग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व ब्याडा अध्यक्ष विजय झा, राकोमस के एके झा, वैभव सिन्हा, रामप्रीत यादव, असलम मंसूरी, राजकुमार महतो, इम्तियाज अहमद, एनके शर्मा, राजेश्वर सिंह यादवसहित अन्य लोग शामिल हुए।
लाला जी ने सन 1985 में बाघमारा प्रखंड को गाँधी का दर्जा दिलाया
सभी ने ओपी लाल के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें नमन किया। जलेश्वर महतो ने कहा कि ओपी लाल बड़ी शख्सियत का नाम है। वे सबको बांधकर रखते थे, उन्हें आज हमलोग याद कर रहे हैं। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। पूर्व ब्याडा अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि,लाला जी प्रयास से सन 1985 में बाघमारा प्रखंड को गाँधी का दर्जा मिला।तब बिहार 65 जिला हुआ करता था, ये गौरव की बात थी।लेकिन आज बाघमारा का क्या हाल कर दिया गया ये सबलोग जान रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में चांद खान,तारिक हुसैन आबिद, धनेष मिश्रा, भ्रमण चंद्र प्रमाणिक, प्रदीप कुमार, रवि दास,सतीश कुमार, हाकिम खान, रफीक आलम, रमेश नोनियां, विनोद दास आदि लोग शामिल हुए।
किसान सही थे और सरकार ग़लत, जेलश्वर
इतनी लंबी अनदोलन किसानों की पूरे दुनिया में कहीं नहीं चली,किसान आश्वस्त थे कि वह सही हैं और सरकार ग़लत।और हुआ भी यही,सरकार बैंकफुट पर गए और वापसी की घोषणा करना पड़ा। फिर जब यही करना था तो,किसान कृषि के तीन काला कानून को वापस लेने में देर क्यों हुई। सात सौ से अधिक किसान शाहिद हो गए। इसके जिम्मेवार पीएम मोदी जी है। इसकी जिम्मेदारी भारत सरकार को लेनी पड़ेगी। मोदी जी तो आकर कह दिए, कल अमित शाह जी कह देंगे जुमला था। इन लोगों का कोई भरोसा नहीं है। जबतक वापसी का बिल संसद में पास नहीं हो जाता तब तक इन लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। लाखों लाख किसान सड़क पर थे, कोई राजतंत्र चल रहा था क्या,जलेश्वर ने कहा कि देश को बिकने से बचाना है तो रेलवे कमर्चारी, बैंक कर्मचारी, एलआइसी कर्मचारी, कोल कर्मी, सहित देश सभी मजदूर वर्ग को एक होकर आगे आना होगा,तभी देश भी बचेगा और लोकतंत्र भी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View