दर्जनों युवक रणविजय सिंह पर आस्था रखते हुए कॉंग्रेस पार्टी में शामिल हुए
लोयाबाद बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कम्पनी पहले वाले मिजाज को बदल लें।अन्यथा उनका बोरिया बिस्तरा बंध जाएगा। वे मंगलवार को सेंदरा में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कही। सभा में जेएमएम नेता के आजाद मुखिया,बालेश्वर पाठक एवं रमेश सिंह शामिल थे।सभा के दौरान दर्जन भर युवक रणविजय का दामन थामा। रणविजय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज कर कम्पनी यहाँ काम करने के लिए सोचना बंद कर दे।कहा काम करने से पहले हमारे लोगों को नियाजन देना होगा।
उन्होंने ने मेयर की दावेदारी पर कहा कि समय आने दीजिये सब पता चल जाएगा।मौका आया तो जरूर देखेंगे।हम जन सेवा की भावना से आगे बढ़ रहे हैं।कार्यक्रम सफल बनाने में फिरोज अहमद सोनू झा, फिरोज कुरैशी। शामिल होने वालों में कुंदन पासवान,शंभू यादव,गौतम ठाकुर,वामन ठाकुर,गुड्डू पासवान,विनोद निराला,कार्तिक कुमार,ब्रहम्देव कुमार,सोनू कुमार,पंकज कुमार व बाल्मिकी यादव शामिल हैं।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View