कोविड-19 की रोकथाम के लिए फिर से घर – घर सर्वेक्षण शुरू
लोयाबाद कोविड-19 की रोकथाम के लिए फिर से घर घर सर्वेक्षण शुरू किया गया है। सर्वे के जिम्मेदारी सहियाओं की दी गई है। दो महीने पहले भी बाहर से आने वाले लोगों का सर्वेक्षण भी सहियाओं के द्वारा किया गया था। सहिया बिमला तिवारी, रंजू देवी, यासमीन बनो,एकता कुमारी, पूर्णिमा देवी ,रीना देवी, लीलावती देवी, बसंती देवी सहित करीब 16 सहियाओं को लोयाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण की ज़िम्मेदारी दी गई है।
सभी को करीब एक हजार से अधिक घरों का सर्वे तीन दिनों में पूरी कर रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सुपर्द करने का आदेश है।सहियाओं की माने तो 40 वर्ष से ऊपर के लोगों का यह कोविड-19 का सर्वे है।
इस सर्वे के दौरान डोर टू डोर प्रत्येक घरों में जाकर 40 वर्ष से ऊपर के लोगों का बुखार, सर्दी, खांसी, मधुमेह, रक्तचाप, दिल, कुष्ट रोग व केंसर बीमारी से संबंधित सारी जानकारी संग्रह की जा रही है।
सहियाओं की सर्वेक्षण के बाद चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा जाँच पड़ताल किया जाएगा । मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० अलका चौधरी, बीटीटी काजल देवी शामिल थी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View