डिगवाडीह मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष बनाये जाने पर कोयलाँचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मो. मुख़्तार अहमद को कोयलाँचल पत्रकार संघ के सदस्यों ने गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया
डिगवाडीह मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष बनाये जाने पर कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मो.मुख़्तार अहमद को कोयलाँचल संघ के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया,,,,
जोड़ापोखर झरिया। कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मो. मुख्तार अहमद को डीगवाडीह मस्ज़िद कमिटी के सदर बनाये जाने के बाद आज रविवार को संघ के केन्द्रीय कार्यालय शालीमार में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। जिसका नेतृत्व संघ के संरक्षक रामनारायण राय और संचालन कमलेश सिंह ने किया, इस मौके पर अध्यक्ष मो मुख्तार अहमद ने कहा कि संघ के सदस्यों के द्वारा जो प्यार और सम्मान वर्षो से हमे मिलता आ रहा है, उसका ऋण हम सदैव रहेंगे अपने सम्बोधन में अध्यक्ष महोदय भाबुक भी हो गए और कोयलाँचल पत्रकार संघ के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का धन्यवाद भी दिए,नेतृत्वकर्ता संरक्षक रामनारायण राय ने कहा कहा कि बहुत खुशी की बात हैँ कि कोयलांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुख्तार अहमद को डिगवाडीह के मुस्लिम समुदाय के लोग ने डिगवाडीह मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष चुना है, जो काफी गर्व की बात है। इससे यह महसूस होता है, पत्रकार को भी समाज आज के दौर में सम्मान की भावना रखते है और विश्वास के साथ समाज के ऐसे जिम्मेदारी सौंपती है, जिससे समाज की भलाई होती है। हम सभी पत्रकार उनके नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हैं। इस तरह के जिम्मेदारी जब पत्रकारों को दी जाती है तब गर्व महसूस होता है । वही संघ के सदस्य अरुण कुमार ने कहा कि मुख्तार अहमद एक अच्छे और कुशल नेतृत्वकर्ता है। संघ के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाये है। वे पत्रकारों के सूख दुःख में हर वक्त एक ढाल बनकर खड़े रहते है। उन्हें डीगवाडीह मस्जिद कमिटी के अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर शुभकामना देते हुए कहा कि उनको दोहरी जिम्मेदारी जो मिली है, हमे आशा और पूर्ण विश्वास है कि वे इस नई जिम्मेदारी को भी सही ढंग से निभाएंगे ओर समाज मे एक नई छाप छोड़ेंगे। सम्मान के उपरांत बैठक में 11 जुलाई को होने वाली संघ के स्थापना दिवस मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमे निर्णय लिया गया कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को स्थापना दिवस पर निमंत्रण करेगी तथा इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगी। स्थापना दिवस को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। मौके पर फरीद अहमद, अरुण कुमार, कार्यालय प्रभारी समीम हुसैन, सुनील सिंह, सन्नी शर्मा, बापी दा, कार्तिक वर्मा, जेके सिंह, विनय सिंह, रामप्रवेश सिंह, अंजन सिन्हा, साधु सिन्हा, शमशाद हुसैन, सद्दाम हुसैन, मो रिजवान, अजित सिंह, अरमान, आदित्य सिंह, गुलज़ार आलम, सतीश सिंह, जॉन मिर्ज़ा, अरविंद सिंह, पवन गुप्ता, सोनू अंसारी, मनोज साव, मनोज यादव, रविन्द्र प्रसाद के अलावा प्रेस क्लब धनबाद के दिलशाद खान मौजूद थे,,,,
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View