डेढ़ साल बाद खुल रहा झरिया का देशबंधु सिनेमा घर, पुरानी सुपर हिट फिल्म बाॅबी से होगी शुरूआत
झरिया (धनबाद)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर झारखंड सरकार ने मार्च 2020 से राज्य के सभी सिनेमाघरों, पार्क और स्वीमिग पुल को बंद कर दिया था। झरिया के देशबंधु सिनेमाघर के अलावा धनबाद जिला व राज्य के अन्य सिनेमाघरों में ताला लटक गया थासिनेमा प्रेमियों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। कोरोना की लहर थमने पर हाल में सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अन्य शर्तों के साथ सिनेमाघरों, स्वीमिग पुल व पार्क को खोलने का आदेश जारी किया। 18 महीनों से बंद चल रहे झरिया शहर के नौ दशक पुराने देशबंधु सिनेमाघर को नए लुक में फिर से चालू किया गया है। सिनेमाघर के संचालक गोपाल अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
कहा कि शुक्रवार से सिनेमाघर में डेढ़ साल बाद लोगों के मनोरंजन के लिए इसकी शुरुआत पुरानी सुपर हिट फिल्म बाबी से होगी। फिल्म में कपूर खानदान के शहजादे ऋषि कपूर और डिपल कपाड़िया हैं। ये दोनों की पहली फिल्म है। ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए इस फिल्म को लगाया जा रहा है।
झरिया व धनबाद कोयलाञ्चल के लोग शुक्रवार से हर दिन तीन शो में फिल्म देख सकते हैं। गोपाल ने कहा कि कई माह से बंद पड़े सिनेमाघर को अंदर और बाहर आकर्षक तरीके से सजावट की गई है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए फिल्म दिखाई जाएगी। कोरोना काल की बंदी से देश में फिल्म उद्योग से जुड़े लगभग एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार से सिनेमा उद्योग से जुड़े लोगों को राहत देने की भी मांग की। मौके पर अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, यश अग्रवाल आदि थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View