पंकज हत्याकांड में नामज़द आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लाश के साथ प्रदर्शन
लोयाबाद कनकनी में पंकज कुमार की हत्या के बाद मंगलवार को उसके शव के साथ लोयाबाद थाना के समक्ष प्रदर्शन हुआ। परिजनों सहित अन्य लोगों द्वारा शव को थाना के सामने सड़क के बीचो बीच रखकर जाम कर दिया गया। और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। इस प्रदर्शन में महिलायेंं भी शामिल थी। हाथों तख्तियाँ ली हुई महिलाओं का कहना था। पहले हत्यारे को गिरफ्तार करो। पुलिस चोर है। पुलिस घूसखोर है। अगुवाई भजापा नेत्री गीता सिंह और कोल डंप निवासी सूरज कुमार रावानी कर रहा था। कहा पीड़ित परिवार को इंसाफ चाहिए। जबतक गिरफ्तारी नहीं होगी सड़क जाम रहेगा। करीब डेढ़ घण्टे के बाद एएसपी मनोज स्वर्गयारी पहुँचे।
चार दारोगा की टीम आरोपियों पर देंगे दबिश
चार दारोगा की एक टीम को तत्काल आरोपियों के घर पर दबिश देने का आदेश दिया गया। लेकिन कोई भी आरोपी पुलिस की हाथ नहीं लगा। फिर प्रदर्शनकारियों के साथ एएसपी की वार्ता हुई।यथाशीघ्र सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिखित आश्वासन पर मामला शांत हुआ। इस दौरान करीब दो घण्टे तक सड़क जाम रहा। प्रदर्शन में राजा कुमार चौहान, सुनिल कुमार पासवान, मनोज कुमार, विकास चौहान चंदन पासवान सलीम खान सुरज कुमार रवानी विककी कुमार महतो राम महतो शंकर राना नीरज कुमार पासवान रामानंद सागर राहुल दास गीता सिंह जानकी देवी रीना देवी गीता देवी आशा देवी रीता देवी, ऊर्मिला, कैली देवी आदि लोग शामिल थे।
सड़क जाम से परिचालन ठप
सड़क जाम से करकेन्द कतरास मुख्य मार्ग का आगमन पूरी तरह से बाधित हो गया।दोनों तरह वाहनों की लंबी लाइन लग गई।राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मिर्तक पंकज के पिता ने थाना प्रभारी पर लगाया आरोप
पंकज कुमार के पिता रमेश जैसवारा ने एएसपी मेनोज स्वर्गियार को पत्र देकर थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू पर कार्यवाही में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने थाने में एएसपी को दिए अपने पत्र में कहा है कि 28 अगस्त को लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मेरे पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया था। रांची होस्पीटल ले जाने के क्रम में मेरे पुत्र ने मुझे बताया था कि जब उसे थाना प्रभारी धनबाद होस्पीटल भेज रहे थे तब मैं ने उन लड़कोंं का नाम बताया हुं साथ ही घटना की पूरी जानकारी उन्हें दी है। उसका पुत्र भी उन सारे लड़कोंं का नाम बताया जो मैंने रांची के बरियातू थाना में फर्द बयान में उन लड़कोंं का नाम दिया हुं।
चुप नहीं बैठेंगे भाजपा नेत्री गीता सिंह
भाजपा नेत्री गीता सिंह ने कहा कि एएसपी के आश्वासन से संतुष्ट हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया गया है। इसलिए जाम हटा लिया गया है। अगर पुलिस ने फिर लापरवाही बरती तो हमलोग चुप नहीं बैठेंगे।
ये है मामला
28 अगस्त की रात लोयाबाद पुलिस को पंकज जख्मी हालात में कनकनी में मिला।उसकी पेट में गोली लगी थी।पुलिस उसे अनाफ़न में अस्पताल पहुँचाया। फिर उसे रांची रिम्स भेज दिया गया। 30 को दिन के ग्यार बजे पंकज दम तोड़ दिया।
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है:-एएसपी
बाद में एएसपी मनोज स्वर्गयारी ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी के आरोप पर जाँच होगी। और तमाम अवैध कामो पर लगाम लगाया जाएगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View