फंदे से झूलता मिला महिला का शव , जाँच में जुटी पुलिस
धनबाद । झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर तीन नंबर में राकेश कुमार सिंह की पत्नी पूनम सिंह घर के पंखा में झूलता हुआ मिला। शव स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया पुलिस को दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया।
बताया जाता है कि राकेश कुमार मजदूर का काम करते हैं। वह अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ जेलगोड़ा स्थित ससुराल में ही रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम अपने घर हनुमानगढ़ी स्थित तीन नंबर में पति और पत्नी दोनों अपने घर पर पहुँचे। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। पति घर में ताला लगा कर घर से चला गया। कुछ देर के बाद स्थानीय लोगों ने देखा कि पूनम सिंह गमछा के सहारे पंखा में झूल रही है। इसे देख आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी।
पूनम सिंह का दो बेटा है एक 15 साल और 7 साल की है। इस संबंध में झरिया थाना के एएसआई मनोहर कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति फरार है पति राकेश कुमार के आने के बाद ही मामला के खुलासा होगा।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View