चंदन कुमार बने धनबाद का नए एडीएम, वर्षों बाद आइएएस अधिकारी की हुई पोस्टिंग
धनबाद । भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंदन कुमार को धनबाद का नया एडीएम (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। वे कार्मिक विभाग में पदस्थापन की प्रतिक्षा में थे। इससे पहले चंदन कुमार धालभूम में एसडीओ थे। धनबाद में एडीएम पद पर वर्षों बाद आइएएस अधिकारी की पोस्टिंग हुई है। आमताैर पर एडीएम पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ही पोस्टिंग होती है।
पदस्थापन के लिए इंतजार कर रहे सात आइएएस अधिकारियों के साथ कुल आठ अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार रांची में एसडीओ रह चुके लोकेश मिश्रा को रांची का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है जबकि धनबाद में यही जिम्मेदारी चुंदन कुमार को दी गई है। आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त का भी तबादला कर दिया गया है।
विकास कुमार, धनबाद
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View