तृणमूल विधायक के बाद से पाण्डेश्वर में दादागिरी की राजनीति समाप्त हुई – बुद्धिजीवी मंच
पांडेश्वर प्रखंड बुद्धिजीवी मंच नामक संस्था के सदस्यों ने महफूज आलम के नेतृत्व में पांडेश्वर के विधायक और मंच के संरक्षक जितेन्द्र तिवारी से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर भेंट किया और स्वास्थ्य का हाल चाल जानने के बाद बुद्धिजीवी मंच के विकास कार्यों पर चर्चा किया।
विधायक ने सदस्यों से कहा कि सरकार अपनी तरफ से विकास कार्यों को करती है, यहाँ पर सभी समुदायों के लिये बंगाल की मुख्यमंत्री सोचती है। बुद्धिजीवी मंच सामाजिक कार्यों को अपने स्तर से कार्य करे और जनता के बीच जाकर कम से कम विकास कार्यों को भी जानकारी दे और अपने स्तर से समाज सुधारक कार्यों को अंजाम दे।
सरकार और विधायक आपके साथ है। महफूज आलम समेत सभी सदस्यों ने विधायक पर विश्वास जताते हुए कहा कि पांडेश्वर से जबसे टीएमसी का विधायक हुआ है, विकास कार्यों को ही अंतिम रूप देने का कार्य हो रहा है और दादागिरी की राजनीति समाप्त हो गयी है।
सभी बिना भय डर से अपने कार्यों को अंजाम दे रहे है। बुद्धिजीवी मंच विधायक और सरकार के कार्यों को अपना समर्थन देता है। इस अवसर पर अशोक सिंह, सीताराम पण्डित, संजय झा, आरबी मालाकार, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View