कॉंग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए ब्रजेश झा एवं राजकुमार राज
साहिबगंज । झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी सोशल मीडिया विभाग के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह ने ब्रजेश झा को साहेबगंज जिला कॉंग्रेस सोशल मीडिया विभाग का को-ऑर्डिनेटर तथा राजकुमार राज को को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया है।
जिला कॉंग्रेस कमिटी साहेबगंज के जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने होटल अभिनव के परिसर में ब्रजेश झा एवं राजकुमार राज को मनोनय पत्र सौंप कर उन्हें बधाई और शुभकामनायें दी।
मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, जिला उपाध्यक्ष महेश तिवारी, जिला सचिव सरफ़राज़ अलाम एवं मोo सलाउद्दीन, जिला संगठन सचिव रंजीत सिंह, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान एवं सत्यनारायण स्वर्णकार ने भी दोनों को बधाई और शुभकामनायें दी।
जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने आशा व्यक्त किया कि इन दोनों के आने से सोशल मीडिया के क्षेत्र में कॉंग्रेस की पकड़ और ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही साथ स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उन्हें शुभकामनायें भी दी।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View