welcome to the India's fastest growing news network Monday Morning news Network
.....
Join us to be part of us
यदि पेज खुलने में कोई परेशानी हो रही हो तो कृपया अपना ब्राउज़र या ऐप का कैची क्लियर करें या उसे रीसेट कर लें
1st time loading takes few seconds. minimum 20 K/s network speed rquired for smooth running
Click here for slow connection


मधुपुर विधानसभा में भाजपा की बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज

मधुपुर: मिशन 2019 को लेकर भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसके मद्देनजर गुरुवार को शहर के बावन बीघा स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में मधुपुर विधानसभा स्तरीय शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक,संयोजकों सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बैठक में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह बैठक आहूत की गई है।

गोड्डा आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

19 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोड्डा आ रहे हैं। जहाँ संताल परगना के गोड्डा, दुमका एवं राजमहल लोकसभा के शक्ति केंद्रों के प्रमुख के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन से जुड़े 23 तरह के काम को पूरा करने का जो टाक्स दिया था। उसे पूर्ण कर प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता से बड़ी पूंजी कुछ भी नहीं है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही चुनाव जीता जाता है। भाजपा शरीर है तो कार्यकर्ता उसकी आत्मा है। यही वजह है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी। अमित शाह के दोरे को लेकर सभी भाजपा पंचायत प्रभारी,शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक व सह संयोजक को गोड्डा में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्‍य रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है। क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुमूल्य टिप्स दिया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज राय, दिलीप यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष अवनि भूषण,जिला मंत्री सचिन रवानी, राजेंद्र गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल शाही, करौं प्रखंड अध्यक्ष सुभाष पांडे, मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर मंडल, बुढ़ैई मंडल अध्यक्ष अशोक राजहंस, सिमरा मंडल अध्यक्ष अशोक झा, हुसैनाबाद मंडल अध्यक्ष अमोद सिंह, विस्तारक नीरज कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अवध प्रसाद भैया, करौं प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा मालती सिन्हा, नगर माहमंत्री गोपी बर्मन, प्रमोद विद्यार्थी, बिन्नू यादव,पप्पू यादव,अशोक गौड़, पिंटू मिश्रा, दीपक गुप्ता, वार्ड पार्षद गुड्डू दुबे,अमर शर्मा, किशोर झा, रूपेश गुप्ता, सत्यनारायण रवानी,संजय पाठक,संतोष शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Last updated: जनवरी 14th, 2019 by Ram Jha
Ram Jha
Correspondent , Madhupur (Jharkhand)
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाठक गणना पद्धति को अब और भी उन्नत और सुरक्षित बना दिया गया है ।

हर रोज ताजा खबरें तुरंत पढ़ने के लिए हमारे ऐंड्रोइड ऐप्प डाउनलोड कर लें
आपके मोबाइल में किसी ऐप के माध्यम से जावास्क्रिप्ट को निष्क्रिय कर दिया गया है। बिना जावास्क्रिप्ट के यह पेज ठीक से नहीं खुल सकता है ।
  • पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें



    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View


    Quick View
  • ट्रेंडिंग खबरें
    ✉ mail us(mobile number compulsory) : [email protected]
    
    Join us to be part of India's Fastest Growing News Network