भाजपा ने जन वितरण प्रणाली के अनाज लूट के खिलाफ किया प्रदर्शन
प्रखंड में जन वितरण प्रणाली अंतर्गत गरीबों के निवाले पर मची लूट के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। भाजपा ने जन वितरण प्रणाली अंतर्गत गरीबों के बीच खाद आपूर्ति विभाग के द्वारा सितंबर माह में 5600 क्विंटल अनाज की हेरा फेरी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। धरना के बाद उपायुक्त के नाम बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जविप्र में मची लूट को रोकने, कार्डधारी को कम अनाज देने, एम व पर कार्यवाही आदि की मांग की गई। इसके बाद धरनास्थल से सभी अनाज वितरण के गोदाम जाकर एजीएम सह एम व भुपनाथ महतो से वार्ता को पहुँचे। परंतु अधिकारी नहीं मिले। इसके पूर्व धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि पूरे विधान सभा में लूट मची है। चौपारण में प्रति माह बीस लाख रुपये की वसुली एम व द्वारा की जा रही है। इसे विधायक अकेला यादव का संरक्षण प्राप्त है। वसुली नेटवर्क बनाकर गरीबों के अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई अनाज पर भी लूट हुई। पूरी व्यवस्था भ्रष्ट हैं, गोदाम से अनाज कम दिया जा रहा है। कहा कि कार्डधारी कम राशन नहीं लें, राशन दुकानदार भी गोदाम से कम अनाज नहीं उठायें। भाजपा कार्यकर्ता हर डीलर के समक्ष अनाज उठाव का वजन करायें। इस पूरे लूटतंत्र के खिलाफ भाजपा जनता के लिए आंदोलन करेगी।
जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट मची है। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई अनाज में लूट हुई है। यदि अधिकारी नहीं चेते तो अधिकारियोंं का हुक्का-पानी बंद कर दिया जायेगा।
सुनील साहु ने कहा कि गरीबों को न्याय मिलना चाहिए। जब तक जाँच होकर कार्यवाही नहीं होती तब तक विरोध जारी रहेगा। राजनीतिक संरक्षण में घपला हुआ है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सीताराम साहू ने किया।
मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय व रमेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, बालेश्वर साव, अरविंद सिंह, अरविंद साव, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मो० सेराज अंसारी, मो० सतार अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कौशल, मुखिया रेखा देवी, मुखिया पप्पू रजक, मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र रजक आदि लोग मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View