ईसीएल मुख्यालय में प्रथम बार हुआ अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन
पंडावेश्वर। ईसीएल ने इस वर्ष प्रथम बार अनूठा कवियित्री सम्मेलन का आयोजन करके मिसाल प्रस्तुत किया है ,मिशन इंद्रधनुष की टीम ने ईसीएल मुख्यालय स्थित डिशरगढ़ क्लब झालबगान में अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें उच्च स्तर की छह कवियित्री यो ने कविता पाठ कर श्रोताओ का मन मोह लिया ,कवयित्री सम्मेलन का खास बात यह रही की आयोजन की प्रत्येक गतिविधिया व कार्य नारी शक्ति द्वारा किया गया। कवयित्री ,श्रोता ,संचालिका,आयोजक ,साउंड सिस्टम ,वीडियोग्राफी ,फोटोग्राफी ,जलपान वितरक इत्यदि समस्त कार्य महिलाओं ने किया। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान ,कवयित्री सम्मेलन में कोल्हान विश्वविद्यालय की डॉक्टर, प्रोफेसर ,रागिनी भूषण,उतर प्रदेश की सांस्कृतिक मंत्रालय की सलाहकार एवं भारतेंदु नाटय अकादमी की पूर्व अध्यक्षा डॉक्टर सरिता शर्मा,अखिल भारतीय साहित्य परिषद की सचिव डॉक्टर सोनी सुगंधा, केंद्रीय सांस्कृतिक सबंध परिषद एवं इंडियन वर्ल्ड कल्चरल फोरम द्वारा गायन हेतु अधिकृत ,डॉक्टर सोनरूपा विशाल,विश्व प्रसिद्ध कवयित्री डॉक्टर कविता तिवारी और अभियंता व उधमी डॉक्टर अंकिता सिंह ने कविता पाठ से उपस्थित श्रोताओं के मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा ने कहा आज का यह आयोजन ईसीएल की नारियो के भाषा प्रेम को दर्शाता है, और नारी शक्ति की जज्बा को सलाम करता है। डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष चंदा गुप्ता ,के अलावा शोभा रेड्डी ,मीता दे ,ने कवयित्री सम्मेलन की सराहना किया ,कवयित्रियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए मिशन इंद्रधनुष की टीम की लीडर और प्रबंधक कार्मिक भावनी त्रिपाठी , कहा कि नारी शक्ति की पीठ बंगाल क्षेत्र में देश और ईसीएल का यह प्रथम कवयित्री सम्मेलन रहा ,जहाँ सभी कार्य नारी शक्ति द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा कर्मी ,सुमेधा भारती द्वारा दिया गया।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View