हाइवा के चपेट में आने से मरे व्यक्ति को विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल पर मुआवजा देने पर बनी सहमति
धनसार/झरिया। झरिया थाना क्षेत्र के केन्दुआ मुख्य मार्ग पर सिंह नगर भूली क्वार्टर के समीप मंगलवार को हाइवा संख्या जेएच 09 एम 7318 के चपेट में आने से स्कूटी संख्या जॆच 10 बीएक्स 4179 सवार छात्र सागर सहानी (19) वर्ष का मौत घटना स्थल पर हो गयी। हाइवा चालक वाहन घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही झरिया थानेदार डां प्रमोद कुमार सिंह, बोर्रागढ ओपी प्रभारी एम एन सुरीन दलबल के साथ पहुँचे। पुलिस घटना में शामिल हाइवा, स्कूटी को जब्त कर लिया।जबकि मृतक का शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया। काफ़ी मशकत के बाद स्थानीय लोगों ने एना परसाटांड निवासी शंकर निषाद के पुत्र सागर सहानी के रूप में किया। बताते है कि बीएनआर रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर हाइवा बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर परियोजना जा रहा रहा था। इसी दौरान सिंह नगर भुली क्वार्टर के समीप स्कूटी सवार सागर सहानी को चपेट में ले लिया।जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
इटली बेच पिता ने परिवार का करता परवरिश:
मृतक सागर सहानी आर एसपी कालेज में इंटर मिडिएट का छात्र था। मृतक के पिता शंकर निषाद इटली बेच कर परिवार का परवरिश करते हैं।मृतक सागर सहानी काम की तलाश में केन्दुआ जा रहा था।घटना के बाद से मृतक का माँ रीता देवी, छोटा भाई श्रवण कुमार सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के महिला ,पुरुष मृतक के घर पहुँचकर मृतक की माँ सहित परिवार के लोगों को ढाढस बढ़ाने में जुटे रहे।
विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के निर्देश पर मृतक सागर सहानी के परिजन को मुआवजा देने पर सहमति बनी
झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, सुरज सिंह के पहल पर झरिया थाना में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिस दौरान मृतक सागर सहानी के परिजन को 1 लाख 61 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। इस दौरान झरिया थानेदार डां प्रमोद कुमार सिंह, हाइवा मालिक अशोक अग्रवाल, मृतक के परिजन सहित स्थानीय लोग थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View