बांसजोड़ा में 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की शुरूआत
लोयाबाद। बांसजोड़ा में मंगलवार से 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। सुबह जल यात्रा निकाली गयी। 551 कुमारी कन्यायें कलश यात्रा में शामिल हुईं। 251 श्रद्धालु ध्वज लेकर चल रहे थे।कलश यात्रा से पूर्व बांसजोड़ा के परियोजना पदाधिकारी जयंत जयसवाल ने विधिवत उद्घाटन किया। जलयात्रा बांसजोड़ा ,गड़रिया लोयाबाद मोड़ ,मदनाडीह आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पंजाबी मोड़ पोखरिया तालाब पहुँची देवघर के आचार्य गोपाल जी महाराज ने मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भराया।विधिवत पूजा अर्चना के साथ तमाम अनुष्ठान पूरा किया गया। यजमान की भूमिका में कॉंग्रेस नेता राजकुमार महतो व उनकी पत्नी शोभा देवी निभाई। यह यज्ञ हमेशा की तरह बाबा भूतनाथ की देख रेख में हो रहा है।
गाजे बाजे के साथ निकली जलयात्रा
जलयात्रा में कुंवारी कन्यायें के अलावा महिलायेंं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में धार्मिक पताके लिए चल रहे थे। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जलयात्रा में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की सभी को यज्ञ कमिटी की ओर से पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। जल यात्रा में मुस्लिम कमिटी के महासचिव सह कॉंग्रेस नेता असलम मंसुरी, रामप्रीत यादव, रवि चौबे, सत्यनारायण यादव, गीता सिंह, रामा शंकर महतो, शंकर तुरी, विनोद विश्वकर्मा, मनोज कुशवाहा,संजय साव, रामेश्वर तुरी, श्रवण कुमार यादव, मनोज मुखिया, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, आजाद अंसारी आदि मौजूद थे
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View