विधायक पूर्णिमा ‘नीरज’ सिंह के प्रयास से पुनः बहाल हुये छंटनी किए गए सफाई कर्मी , गुलदस्ता देकर किया सम्मानित
झरिया विधायक पूर्णिमा ‘नीरज’ सिंह को धनबाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 2015 के पश्चात निजी कंपनी को सफाई का जिम्मा देने के बाद से ही लगातार सफाई कर्मी की छंटनी की जा रही थी, प्रत्येक वार्ड में कार्यरत 27 कर्मचारियों की संख्या को घटाकर 15 कर दी गई थी और तो और विगत दो वर्षों से हर वार्ड में 15 सफाई कर्मी कार्यरत थे इनको भी मात्र 8 कर दिया गया था, जबकि कोविड- 19 जैसी विषम समय में ऐसा होने से 400 परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या आन पड़ीं थी।
इस विषय को लेकर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप से बात कर सभी सफाई कर्चारियों को पुनः कार्य पर रखने का प्रस्ताव रखा , नगर आयुक्त ने भी विधायक के प्रस्ताव को माना एवं प्रत्येक वार्ड में शेष 8 कर्मचारियों को पुनः कार्य पर वापस बुलाया। सभी कर्मचारी विधायक के इस काम की काफी प्रशंसा कर रहे थे। इस मौके पर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View