पति के आत्महत्या मामले में पत्नी गई जेल
धनबाद/ कतरास। सिजुआ 10 मोड़ शहीद सकलदेव सिंह नगर निवासी मनोज सिंह के पुत्र राहुल सिंह (30 वर्ष) द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी अन्नू सिंह को न्यायालय के सुपुर्द की गई। मृतक के पिता मनोज सिंह ने अन्नू सहित उसके परिजनों पर माँ बाप से अलग रहने की बात को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा था कि इस लगातार प्रताड़ना से राहुल मानसिक संतुलन खोकर आत्महत्या किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अन्नू को जेल भेज दिया। इधर कतरास स्थित लिलोरी मंदिर श्मशान घाट पर राहुल सिंह की दाह संस्कार कर दी गई। पिता मनोज सिंह ने मुखाग्नि की। थानेदार पंकज वर्मा ने बताया कि मामले की जाँच पड़ताल चल रही है। जो भी दोषी है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
राहुल मामले में दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग
कॉंग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने राहुल सिंह आत्महत्या प्रकरण में पुलिस से दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में उन्होंने जोगता थानेदार पंकज वर्मा से मिला।तत्पश्चात से अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कहा कि दोषियों पर निश्चित रूप से कार्यवाही होगी। इस दुःख की घड़ी में सिंह ने राहुल के परिजनों को सांत्वना दिया।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View